उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवार ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) दी थी. वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. UPTET 2026 परीक्षा पूरे राज्य में 2 जुलाई से 4 जुलाई तक आयोजित की गई थी. यह परीक्षा दो पेपरों के लिए हुई थी. पेपर 1 कक्षा 1 से 5 के लिए और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के लिए. रिजल्ट के अनुसार प्राइमरी स्तर पर 80.07% और अपर प्राइमरी स्तर पर 71.85% उम्मीदवार सफल हुए हैं.
UPTET Result 2026 कैसे चेक करें?
- UPTET 2026 का रिजल्ट ऑनलाइन चेक UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर UPTET Result 2026 का लिंक होगा.
- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- लॉगिन पेज पर मांगी गई जानकारी भरें.
- Submit/Login पर क्लिक करें.
- UPTET Result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- अपने qualifying status को चेक करें.
- भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर लें.
| कितने उम्मीदवारों ने दिया एग्जाम | सफल अभ्यर्थी | सफलता प्रतिशत |
| Primary (कक्षा 1 से 5) - 7,13,648 ने एग्जाम दिया था. | 5,71,435 | 80.07% |
| Upper Primary (कक्षा 6 से 8) का एग्जाम- 10,57,021उम्मीदवारों ने दिया था | 7,59,513 | 71.85% |
UPTET 2026 रिजल्ट में टीचर का कैसा रहा प्रदर्शन
Primary स्तर की परीक्षा में कुल 1,22,405 शिक्षक जो पहले से सेवा में, शामिल हुए थे. इनमें से 93,387 शिक्षक सफल हुए हैं. यानी पास प्रतिशत 76.29% रहा. जबकि Upper Primary स्तर पर 1,46,394 शिक्षक शामिल हुए थे. इनमें से 1,13,384 शिक्षक एग्जाम पास कर सके. सफलता प्रतिशत 77.45% रहा.
कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग मार्क्स
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 150 में से 90 अंक लाना जरूरी है. अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 82 अंक (55%), अनुसूचित जनजाति के लिए 82 अकं (55%) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 82 अंक (55%) लाना जरूरी है.
ये भी पढ़ें-स्कूलों में पढ़ा रहे टीचर्स के लिए CTET निकालना आसान या फिर TET? जानें पासिंग मार्क्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं