विज्ञापन
2 months ago

India vs Sri Lanka Score Update: भारत-श्रीलंका के बीच सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच 'ड्रॉ' पर समाप्त हुआ. इसी के साथ टीम इंडिया ने 2 मुकाबलों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली. गुरुवार को मुकाबले के पांचवें दिन मेजबान देश ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 429 रन बना लिए थे, जिसके बाद दोनों देशों ने ड्रॉ पर सहमति जताई. 

भारतीय टीम चाहती थी कि वह मुकाबले के पांचवें दिन श्रीलंकाई टीम के अंतिम 4 विकेट जल्द लेकर आसान टारगेट को हासिल करते हुए जीत दर्ज करे, लेकिन सोनल दिनुषा ने मुकाबले की लगातार दूसरी पारी में शतक लगाकर मेहमान टीम के इरादों पर पानी फेर दिया. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की. इस पारी में देवदत्त पड्डिकल और शुभमन गिल के बीच 120 रन की साझेदारी हुई, जबकि ऋषभ पंत ने ध्रुव जुरेल के साथ 112 रन जोड़े.

पड्डिकल ने 12 चौकों के साथ खेली 117 रन की पारी 

पड्डिकल ने 12 चौकों के साथ 117 रन की पारी खेली, जबकि जुरेल ने नाबाद 115 रन बनाए. पंत 63 रन और कप्तान गिल 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे. विपक्षी खेमे से असिथा फर्नांडो ने 4 विकेट चटकाए, जबकि प्रभात जयसूर्या और केशरा नुवानथा ने 2-2 विकेट अपने नाम किया.  इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई. मेजबान टीम ने 35 के स्कोर तक 3 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद पसिंदु सूरियाबंदारा (80) ने कामिंदु मेंडिस (32) के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रन जोड़कर टीम को संभाला.

श्रीलंका ने 173 के स्कोर तक 7 विकेट खो दिए थे. इसके बाद सोनल दिनुषा (103) ने मोर्चा संभाला. उन्होंने केशरा नुवानुथा के साथ 57 रन, जबकि लाहिरू कुमारा (12) के साथ 58 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 290 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन फॉलोऑन नहीं बचा सके. भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि सारांश जैन को 2 सफलताएं हाथ लगीं.

भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 63 के स्कोर तक 2 विकेट खो दिए थे. इसके बाद पसिंदु सूरियाबंदारा ने कामिंदु मेंडिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 115 रन जोड़कर टीम को 178 के स्कोर तक पहुंचाया. सूरियाबंदारा 92 रन बनाकर पवेलियन लौटे. चौथे दिन की समाप्ति तक मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 229 रन बना लिए थे. यहां से उसके पास सिर्फ 16 रन की बढ़त थी, लेकिन अंतिम दिन भारतीय टीम श्रीलंका के आखिरी 4 विकेट हासिल नहीं कर सकी.

सोनल दिनुषा ने केशरा नुवानुथा के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रन जोड़. केशरा 4 चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सोनल ने मोर्चा संभाले रखा. सोनल अंत तक क्रीज पर टिके रहे. उन्होंने 264 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 133 रन की नाबाद पारी खेली. इस पारी में भारत के लिए रवींद्र जडेजा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और सारांश जैन को 1-1 विकेट हाथ लगा.  

भारत ने सीरीज का पहला मैच 165 रन से अपने नाम किया था, जिसके बाद सीरीज ड्रॉ करवाने के लिए श्रीलंकाई टीम को यह मुकाबला हर हाल में जीतना था, लेकिन दूसरा मुकाबला ड्रॉ रहने के बावजूद यह सीरीज भारत ने अपने नाम कर ली.

टीम इंडिया ने सीरीज 1-0 से की अपने नाम

कोलंबो टेस्ट आखिरकार ड्रॉ पर समाप्त हुआ. श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 429 रन बनाकर घोषित कर दी, जिसके बाद दोनों टीमों ने हाथ मिलाकर मैच खत्म करने पर सहमति जताई. भारत की पहली पारी के 503/9 घोषित के जवाब में श्रीलंका ने शानदार वापसी की और सोनल दिनुशा ने नाबाद 133 रन की जुझारू पारी खेलकर मैच बचाने में अहम भूमिका निभाई.

IND vs SL update: श्रीलंका का स्कोर-9 विकेट के नुकसान पर 427 रन

श्रीलंका ने दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 427 रन बना लिए हैं और सोनल दिनुशा 131 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. 152 ओवर का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम की बढ़त लगातार बढ़ रही है, जबकि भारत को आखिरी विकेट की तलाश है. दिलचस्प बात यह रही कि इस ओवर में यशस्वी जायसवाल ने गेंदबाजी की और 9 रन खर्च किए.

IND vs SL update:श्रीलंका का गिरा नौवां

अब श्रीलंका के 9 विकेट गिर गए हैं. भारत को एक विकेट की दरकार है. श्रीलंका ने भारत पर 189 रन की बढ़त हासिल कर ली है. 

श्रीलंका 402/9 (144.4 ओवर)

सोनल दिनुषा ने रचा इतिहास

SL बनाम IND टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक

  1. दुलीप मेंडिस - 105 और 105 - चेन्नई, 1982
  2. अरविंदा डी सिल्वा - 146 और 120 - कोलंबो (SSC), 1997
  3. सोनल दिनुषा - 103 और 100* - कोलंबो (SSC), 2026

IND vs SL update:सोनल दिनुषा ने रचा इतिहास, जमाया शतक

सोनल दिनुषा ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. सोनल दिनुषा ने पहली पारी में भी शतक लगाया है. दिनुषा के शतक के दम पर श्रीलंका की टीम अब टेस्ट मैच को बचाने में सफल रह सकती है. भारत पर श्रीलंका ने अबतक 172 रन की लीड हासिल करने में सफल हो गई है. 

श्रीलंका 385/8 (134 ओवर)

IND vs SL update: श्रीलंका 383-8 , भारत पर लीड 170 रन

टीब्रेक तक श्रीलंका ने 8 विकेट पर 382 रन बना लिए हैं. .भारत पर श्रीलंका ने 170 रन की बढ़त बना ली है. सोनल दिनुषा 98 रन बनाकर नाबाद हैं .

श्रीलंका 383-8, 170 रन की बढ़त

IND vs SL update: भारत को आठवां झटका

प्रभात जयसूर्या को जडेजा ने आउट कर भारत को 8वीं सफलता दिलाई है. अब भारत को दो विकेट और हासिल करने हैं. 

श्रीलंका 355/8 (116.3 ओवर), भारत पर 142 रन की बढ़त

IND vs SL update: भारत पर 140 रन की बढ़त

श्रीलंका का स्कोर 350 के पार पहुंच चुका है. भारत पर श्रीलंका ने अबतक 140 रन की बढ़त बना ली है. केसरा नुवांथा के आउट होने के बाद प्रभात जयसूर्या उनका साथ देने क्रीज पर उतरे हैं

श्रीलंका 353/7 (114 ओवर)

IND vs SL update: सुथार ने केशरा को भेजा पवेलियन

आखिरकार भारत को सफलता मिली है. मानव सुथार ने केशरा को स्लिप में कैच कराकर श्रीलंका को सातवां झटका दिया है 

श्रीलंका 330/7

IND vs SL update: लंच तक श्रीलंका दूसरी पारी में 329/6

लंच तक श्रीलंका दूसरी पारी में 329/6 रन बना लिए हैं. भारत पर 116 रन की लीड हो गई है. आजके  खेल में भारत ने पहले सेशन में एक भी विकेट हासिल नहीं किया है. 

IND vs SL update: सोनल और नुवांथा का धमाका, 100 रनों की पार्टनरशिप

सोनल दिनुशा और केसारा नुवांथा के बीच 100 रनों की पार्टनरशिप हो गई है. दोनों ने मिलकर भारत के गेंदबाजों का जमकर सामना किया है. 

श्रीलंका 318/6 (98 ओवर), लीड 105 रन

IND vs SL update: सोनल दिनुषा का अर्धशतक

सोनल दिनुषा ने 99 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. अबतक श्रीलंका ने 6 विकेट 316 रन बना लिए हैं. श्रीलंका ने भारत पर 98 रन की लीड बना ली है. 

श्रीलंका 315/6 (96.4 ओवर)

IND vs SL update: श्रीलंका की लीड 90 के पार

श्रीलंका की बढ़त 90 रन के पार हो गई है. भारत अभी भी विकेट की तलाश में हैं.

श्रीलंका 309/6 (94.4 ओवर)

IND vs SL update: श्रीलंका की बढ़त 50 के पार

श्रीलंका की लीड 54 रन हो गई है. सोनल दिनुशा और केशरा नुवंता मिलकर श्रीलंका की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा बढ़त बनाने की कोशिश कर रहे हैं. 


श्रीलंका 267/6 (85 ओवर)

IND vs SL update: पांचवें दिन का खेल हुआ शुरू

पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है. सोनल दिनुशा और केशर नुवांथा क्रीज पर मौजूद हैं. भारत विकेट की तलाश में हैं. 

IND vs SL update: क्या बारिश बिगारेगी खेल

मौसम का पूर्वानुमान अच्छा नहीं लग रहा है.इस बात की बहुत ज़्यादा संभावना है कि बारिश भारत की मुश्किलें बढ़ाती रहेगी. सिंहालीज़ स्पोर्ट्स क्लब में खेल शुरू होने से पहले ही बारिश होने का अनुमान है. यहां से श्रीलंका को सिर्फ बारिश ही बचा सकती है.

IND vs SL update: पांचवें दिन का खेल जल्द होगा शुरू

कोलंबो में पांचवें दिन का खेल जल्द शुरू होगा. श्रीलंका के 6 विकेट अबतक गिर चुके हैं. श्रीलंका ने दूसरी पारी में 229/6 का स्कोर बनाया है. भारतीय टीम जल्द से जल्द श्रीलंका के 4 विकेट लेकर उनकी पारी को आउट करना चाहेगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Vs Sri Lanka 2026/27, India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com