विज्ञापन

ईरान ने किया UAE पर अटैक, बौखलाए ट्रंप ने दे दी सबसे बड़ी धमकी

US Iran War Updates: अमेरिका के करीबी सहयोगी और इजरायल के अहम साझेदार UAE ने आरोप लगाया है कि उस पर ईरान की तरफ से मिसाइल और ड्रोन से हमला किया गया. इस हमले में 3 भारतीय घायल हो गए हैं.

ईरान ने किया UAE पर अटैक, बौखलाए ट्रंप ने दे दी सबसे बड़ी धमकी
US Iran War Updates: अमेरिका और ईरान फिर से जंग की कगार पर कैसे पहुंच गए?
  • ईरान और अमेरिका के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में लगभग एक महीने बाद सीजफायर टूटने का खतरा बढ़ गया है
  • यूएई ने ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमलों का आरोप लगाया, जिससे तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए
  • अमेरिकी नौसेना ने ईरान की छह नौकाओं को डुबोने का दावा किया जबकि ईरान ने इसे नकारा है

US Iran War Updates:  ईरान और अमेरिका के बीच लगभग एक महीने से चल रहा सीजफायर अचानक टूटने के कगार पर दिख रहा है. समुद्र में गोलियां और मिसाइलें चल रही हैं, तेल का रास्ता खतरे में है और हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं. सोमवार को ईरान और अमेरिका, दोनों देशों ने होर्मुज के पास एक-दूसरे पर हमला किया. इसी बीच संयुक्त अरब अमीरात ने भी अपने ऊपर हमलों की खबर दी है और आरोप ईरान पर लगाया. चलिए बताते हैं कि अचानक से मिडिल ईस्ट में यह टकराव और खतरनाक कैसे हो गया है और फिर से फुल स्केल पर जंग खा खतरा कैसे बढ़ गया है.

होर्मुज में भिड़े अमेरिका-ईरान

एक दिन पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फंसे हुए जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए एक ऑपरेशन की घोषणा की थी. अब ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान अमेरिकी जहाजों पर हमला करता है, तो उसे “धरती से मिटा दिया जाएगा.” ईरान डरा हुआ नहीं दिखा और उसने कहा कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा. यह वही संकरा समुद्री रास्ता है, जहां से दुनिया का लगभग पांचवां हिस्सा तेल गुजरता था.

एक अमेरिकी नौसेना अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान की छह छोटी नौकाओं को डुबो दिया है. लेकिन ईरान ने इसे नकार दिया और कहा कि उसकी कोई भी नाव नहीं डूबी है. इससे पहले ईरान ने अमेरिकी युद्धपोतों पर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाई थीं.

UAE पर हमला

संयुक्त अरब अमीरात, जो अमेरिका का करीबी सहयोगी और इजरायल का अहम साझेदार है, उसने कहा कि उस पर ईरान की तरफ से मिसाइल और ड्रोन से हमला किया गया. यूएई के विदेश मंत्रालय ने कहा, “ये हमले बहुत खतरनाक हैं और पूरी तरह अस्वीकार्य हैं. ये देश की सुरक्षा, स्थिरता और उसके इलाकों की सुरक्षा के लिए सीधा खतरा हैं.”

यूएई अधिकारियों ने बताया कि फुजैरा अमीरात में एक ऊर्जा केंद्र पर हुए हमले में तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए. इसके अलावा ओमान के बुखा इलाके में, जो होर्मुज जलडमरूमध्य के किनारे है, एक रिहायशी इमारत पर हमले में दो लोग घायल हो गए.

यूएई पर हमले के बाद तेल की कीमतें और बढ़ गईं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड तेल की कीमत जुलाई डिलीवरी के लिए 5 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गई. इस युद्ध के कारण दुनिया भर में ऊर्जा महंगी हो गई है, जिससे लोगों को आर्थिक परेशानी हो रही है. यह अमेरिका में चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप के लिए राजनीतिक समस्या भी बन गया है.

जंग जैसे बन रहे हालात

इजरायल में सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है. UAE ने हफ्ते के बाकी दिनों के लिए सभी स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई करने का आदेश दिया है. UAE के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ईरान ने चार क्रूज मिसाइलें दागीं, जिनमें से तीन को गिरा दिया गया और एक समुद्र में गिर गई. UAE ने यह भी कहा कि ईरान ने उसकी तेल कंपनी एडीएनओसी से जुड़े एक जहाज पर ड्रोन हमला किया.

ईरान के एक बड़े सैन्य अधिकारी ने हमले से इनकार नहीं किया, लेकिन कहा कि “तेल केंद्रों पर हमला करने की कोई पहले से योजना नहीं थी.” उन्होंने कहा कि यह सब अमेरिका की कार्रवाई का नतीजा है, जो जहाजों को जबरदस्ती होर्मुज जलडमरूमध्य से निकालना चाहता है. उन्होंने कहा, “इसके लिए अमेरिकी सेना जिम्मेदार है.”

लेकिन ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि यह टकराव दिखाता है कि “राजनीतिक समस्या का सैन्य समाधान नहीं हो सकता.” उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “अमेरिका को सावधान रहना चाहिए कि वह फिर से इस दलदल में न फंस जाए. यूएई को भी सावधान रहना चाहिए. प्रोजेक्ट फ्रीडम असल में रुकावट पैदा कर रहा है."

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने कुछ हमले जरूर किए, लेकिन इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें: ईरान ने ड्रोन और क्रूज मिसाइलों से UAE पर किया हमला

लेखक के बारे में
img
Ashutosh Kumar Singh
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Iran War, US Iran War Updates, US Iran Ceasefire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com