अमेरिका ने राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ हुई तनावपूर्ण बातचीत के बाद यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य मदद रोक (Trump Pauses Military Aid) दी है. न्यूज एजेंसी AFP ने व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने हवाले से बताया कि डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को यूक्रेन को दी जाने वाली मदद रोकने का आदेश दिया. ट्रंप के इस कदम के बाद कीव पर रूस के साथ शांति वार्ता का दबाव और बढ़ गया है.
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने एक बयान जारी कर कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ किया है कि वह शांति पर फोकस कर रहे हैं. हमारे सहयोगियों को भी इस लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध होने की जरूरत है. मदद इसलिए रोकी जा रही है, ताकि इस कदम से कोई समाधान निकल सके"
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ट्रंप के फैसले का यूक्रेन पर क्या होगा असर?
ट्रंप का यह फैसला यूक्रेन के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. क्यों कि अब अमेरिका की तरफ से सैन्य वाहन, गोला-बारूद, अरबों डॉलर के रडार और मिसाइलें यूक्रेन को नहीं भेजे जाएंगे. बता दें कि ट्रंप ने ये कदम 28 फरवरी को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ हुई तनावपूर्ण बातचीत के बाद उठाया है. बताया जा रहा है कि ट्रंप जेलेंस्की के बर्ताव से नाराज हैं इसीलिए यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य मदद रोक दी है. अमेरिका के इस फैसले के बाद यूक्रेन के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है.
3 साल हो गए, कब खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध?
रूस और यूक्रेन युद्ध को तीन साल से ज्यादा समय हो चुका है. लेकिन अब तक यह खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस युद्ध में अब तक 47 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं वहीं 60 लाख से ज्यादा लोगों को घर छोड़ना पड़ा है. लेकिन अब तक दोनों देशों के बीच शांति नहीं है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस युद्ध को समाप्त करवाना चाहते हैं. वह इसके लिए हर कोशिश कर रहे हैं.
जेलेंस्की से तीखी बहस, ट्रंप ने रोक दी मदद
रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध खत्म होकर शांति बहाली हो, इस पर बातचीत के लिए ट्रंप 28 फरवरी को जेलेंस्की से व्हाइट हाउस में मिले थे. लेकिन दोनों की बातचीत में इस कदर तल्खी बढ़ गई कि पूरी दुनिया ने इसे लाइव देखा. जेलेंस्की और ट्रंप के बीच तीखी बहस के बाद बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी. इस बेनतीजा बैठक के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वहां से चले गए.
क्या खत्म हो जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध?
ट्रंप का सैन्य मदद रोकने वाला ये फैसला यूक्रेन के साथ उसके संबंधों की दिशा में काफी महत्वपूर्ण साबित होगा. पिछले कई सालों से अमेरिका यूक्रेन को सैन्य मदद देता आ रहा है, जिसकी वजह से यूक्रेन लगातार युद्ध के मैदान में डटा हुआ है. अब अमेरिका के सैन्य मदद रोकने के सख्त फैसले के बाद यूक्रेन पर क्या असर होगा, इस पर पूरी दुनिया की नजर है. सवाल ये भी है कि अमेरिका के मदद रोकने के बाद क्या युद्ध समाप्त हो जाएगा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं