विज्ञापन

अमेरिका के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खत्म हुआ तेल, जहां के तहां खड़े हो गए प्लेन

बफेलो नियाग्रा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जेट फ्यूल खत्म हो चुका है. इस परिस्थिति को लेकर NOTAM भी जारी कर दिया गया है.

अमेरिका के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खत्म हुआ तेल, जहां के तहां खड़े हो गए प्लेन
बफेलो नियाग्रा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास तेल खत्म हो गया है (प्रतिकात्मक फोटो)
  • अमेरिका के न्यूयॉर्क के बफेलो नियाग्रा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास तेल की आपूर्ति खत्म हो गई है
  • इस कारण वहां मौजूद सभी प्लेन में फ्यूल भरने का काम रुक गया है और प्लेन वहीं स्थिर हो गए हैं
  • इस असामान्य स्थिति के कारण पायलटों को सूचित करने के लिए NOTAM जारी किया गया है जो उड़ान से पहले आवश्यक होता है

अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है. अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के चीकटोवागा शहर में स्थित बफेलो नियाग्रा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास तेल खत्म हो गया है. इस वजह से वहां मौजूद किसी भी प्लेन में रिफ्यूलिंग यानी फ्यूल भरने का काम नहीं हो पा रहा है. प्लेन जहां थे, वहीं रुक गए हैं. इस परिस्थिति को लेकर NOTAM भी जारी कर दिया गया है.

दरअसल अमेरिका में अगर किसी एयरपोर्ट, रनवे, हवाई रास्ते या एयरस्पेस में ऐसी कोई असामान्य या अस्थायी स्थिति हो जिसकी जानकारी पायलट को उड़ान से पहले होना जरूरी है, तो उसके बारे में NOTAM जारी किया जाता है. इसका फुल फॉर्म नोटिस टू एयरमेन, या नोटिस टू एयर मिशन्स होता है.

बफेलो एयरपोर्ट के लेकर NOTAM जारी

बफेलो एयरपोर्ट के लेकर NOTAM जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका की एक बड़ी एयरलाइन ने अपने विमानों को निर्देश दिया है कि अगर वे बफेलो इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहे हैं, या फिर तेल भरने और उड़ान जारी रखने के लिए लेओवर कर रहे हैं तो पहले किसी पड़ोसी एयरपोर्ट पर रुके और फिर पर्याप्त तेल भरें.

वजह क्या है?

दरअसल बफेलो नियाग्रा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक छोटा एयरपोर्ट है और वहां फ्यूल या तेल पाइपलाइन के जरिए नहीं, बल्कि ट्रकों से पहुंचाया जाता है. अभी कहना मुश्किल है कि असल समस्या क्या है. खबर लिखे जाने तक आधिकारिक रूप से वजह नहीं बताई गई थी. हो सकता है कि स्थानीय टर्मिनल में कोई उपकरण खराब हुआ हो सकता है या फ्यूल की गुणवत्ता से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है. अब जब एयरलाइंस को इसकी जानकारी दे दी गई है, तो वे ज्यादातर मामलों में अपने साथ एक्स्ट्रा फ्यूल लेकर उड़ान भर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: आंधी ऐसी कि गुलाटी मारने लगे प्लेन, इटली के एयरपोर्ट पर 120 KM/H की रफ्तार से आया तफान- VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US News, Aviation News, US Plane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com