विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2017

उत्तर कोरिया को ताकत दिखाने के लिए अमेरिका और दक्षिण कोरिया की नौसेनाएं करेंगी मिलकर अभ्यास

यह अभ्यास उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल परीक्षणों के खिलाफ अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए किया जाएगा.

Also Read in
उत्तर कोरिया को ताकत दिखाने के लिए अमेरिका और दक्षिण कोरिया की नौसेनाएं करेंगी मिलकर अभ्यास
फाइल फोटो
अमेरिकी नौसेना  ने आज बताया कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया अगले हफ्ते से एक बड़े नौसेना अभ्यास की शुरुआत करेंगे. यह अभ्यास उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल परीक्षणों के खिलाफ अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए किया जाएगा.  उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रमों के कारण पिछले कुछ महीनों में तनाव काफी बढ़ गया है. अमेरिका के प्रतिबंधों की अवहेलना करते हुए प्योंगयांग ने कई मिसाइलों का प्रक्षेपण किया और अपने छठे और सबसे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण को अंजाम दिया.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अब एक ही रास्ता बचा है, अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस सेना के शीर्ष अधिकारी के साथ की बैठक

अमेरिका ने तब से क्षेत्र में अपने दो करीबी देशों - दक्षिण कोरिया और जापान के साथ सैन्य अभ्यास को बढ़ा दिया है. एक बयान में अमेरिका के सातवें फ्लीट ने कहा कि इस अभ्यास में दक्षिण कोरिया के नौसैन्य जहाजों के साथ यूएसएस रोनाल्ड रेगन लड़ाकू विमान वाहक और दो अमेरिकी विध्वंसक शामिल किए जाएंगे.

वीडियो : भारत के साथ भी हो चुका है युद्धाभ्यास
बयान में कहा गया कि 16 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक जापान के सागर और पीला सागर में होने वाला यह अभ्यास, “संचार, पारस्परिकता और साझेदारी” को बढ़ावा देंगे. यह कदम उत्तर कोरिया को क्रोधित कर सकता है जिसने कुछ समय पहले किसी आगामी संयुक्त सैन्य अभ्यास के खिलाफ चेतावनी दी थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Army
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com