अमेरिकी अधिकारियों ने रविवार को कोरोना वायरस महामारी के इलाज के लिए कोरोना से ठीक हो चुके लोगों से ब्लड प्लाज्मा लेने को मंजूरी दे दी. गौरतलब है कि अमेरिका में कोरोना से 1,76,000 मौतें हो चुकी हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने में असमर्थ दिखने के चलते दबाव झेल रहे हैं. महामारी ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर असर डाला है. कोरोना के चलते ट्रंप के नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में दोबारा चुने जाने पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं.
यह भी पढ़ें:कोरोना का असर: रेलवे ने पांच महीने में 1.78 करोड़ टिकट किए रद्द, आरटीआई से हुआ खुलासा
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ऐसा माना जाता है कि प्लाज्मा में शक्तिशाली एंटीबॉडी होते हैं जो बीमारी से तेजी से लड़ने में मदद कर सकते हैं और लोगों को इससे गंभीर रूप से आहत होने से बचाने में मदद करते हैं. अमेरिकी सरकार ने एक बयान में कहा, "यह COVID-19 से संभावित जोखिमों से बचाने में कारगर हो सकता है." हालांकि प्लाज्मा थैरेपी का उपयोग अमेरिका और अन्य देशों में पहले से ही रोगियों पर किया जा रहा है. लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इसका दुष्प्रभाव भी हो सकता है.
न्यूयॉर्क के एक फेफड़े विशेषज्ञ लेन होरोविट्ज़ ने कहा, " प्लाज्मा काम करता है या नहीं यह अभी भी परीक्षणों में साबित होने की जरूरत है. लेकिन इसे ऐसे लोगों के उपचार के रूप में नहीं उपयोग में लाया जा सकता है जो पहले से गंभीर रूप से बीमार हैं." उन्होंने कहा कि वायरस के संपर्क में आने के बाद प्लाज्मा बेहतर तरीके से काम करता है, जब शरीर संक्रमण को बेअसर करने की कोशिश कर रहा हो.
यह भी पढ़ें:दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले एक लाख 61 हजार से अधिक
इससे पहले रविवार को अमेरिकी मीडिया ने बताया कि ट्रम्प एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा करेंगे, लेकिन व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति की योजनाओं पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. ट्रम्प के प्रवक्ता कायले मैकनी ने कहा कि राष्ट्रपति "प्रमुख चिकित्सीय सफलता" की घोषणा करेंगे. हालांकि, सरकार पहले से ही कुछ शर्तों के तहत कोरोनोवायरस रोगियों के प्लाज्मा थैरेपी की अनुमति देती आई है, जो कि परीक्षण और गंभीर रूप से बीमार लोग के लिए उपयोग में लाई जाती है. वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक अमेरिका में 70,000 से अधिक रोगियों को थैरेपी दी जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं