विज्ञापन

IND vs NZ: ऋषभ पंत नंबर-1, बेन स्टोक्स का टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड, WTC इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाज

वेलिंग्टन टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी के दौरान पंत 21 रन बनाकर आउट हुए, पंत ने अपनी पारी में 39 गेंद का सामना किया औऱ एक छक्का लगाने में सफल रहे.

IND vs NZ: ऋषभ पंत नंबर-1, बेन स्टोक्स का टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड, WTC इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाज
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, IND vs NZ, 2nd Test
NDTV

वेलिंग्टन टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी के दौरान ऋषभ पंत 21 रन बनाकर आउट हुए, पंत ने अपनी पारी के दौरान 39 गेंद का सामना किया जिसमें  एक चौका और एक छक्का लगाने में सफल रहे, भले ही पंत बड़ा स्कोर नहीं बना पाए लेकिन उन्होंने एक छक्का लगाकर इतिहास बना दिया. पंत अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर पंत ने बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया है. स्टोक्स ने WTC के इतिहास में 88 छक्के लगाए थे. वहीं, अब नंबर 1 पर ऋषभ पंत आ गए हैं. पंत के अब WTC के इतिहास में कुल 89 छक्के दर्ज हो गए हैं. 

WTC इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में नंबर 3 पर रोहित शर्मा हैं. रोहित ने 40 टेस्ट WTC में खेले और इस दौरान 56 छक्के लगाए हैं, नंबर 4 पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल हैं. गिल ने अबतक 44 टेस्ट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में खेले हैं और कुल 48 छक्के लगाए हैं. नंबर 5 पर यशस्वी जायसवाल हैं, जायसवाल के नाम WTC में अबतक 45 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जायसवाल पहली पारी में अपना खाता भी नहीं खोल पाए. 

वहीं, ओवरऑल टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज के बारे में बात करें तो स्टोक्स नंबर 1 पर है. स्टोक्स के नाम टेस्ट में 138 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. पंत 109 छक्के लगाकर दूसरे नंबर पर है. मैक्कुलम के नाम 107 छ्क्के टेस्ट में दर्ज है. 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो कीवी टीम ने पहली पारी में 348 रन बनाए हैं, भारत की ओर से आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी की और 5 विकेट लेने में सफल रहे. दूसरी ओर भारत की पारी क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच में लड़खड़ा रही है. जायसवाल (0), कप्तान शुभमन गिल 17 और पडिक्कल 21 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. जायसवाल आज अपना खाता भी नहीं खोल पाए.

यह भी पढ़ें | नंबर 1 इशांत शर्मा, आकाश दीप ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज

यह भी पढ़ें | इमरान खान की ऑलटाइम ग्रेट्स लिस्ट, विवियन रिचर्ड्स नंबर-1, लिली और होल्डिंग को भी जगह

यह भी पढ़ें | देसी अंदाज में दिखीं सारा और सानिया तेंदुलकर, रांची में लड़कियों के लिए बनाएंगी स्कूल; सादगी ने जीता दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Rajendra Pant, New Zealand Vs India 2020, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com