- यूक्रेन ने लीबिया के एक बंदरगाह पर रूसी युद्धपोत पर समुद्री ड्रोन से हमला कर उसे डुबो दिया है
- रूस के एमवी अंगारा ड्राई कार्गो जहाज और एक सैन्य हेलीकॉप्टर भी यूक्रेनी हमले में नष्ट हुए हैं
- रूस की रणनीतिक बमबारी से यूक्रेन के पावर ग्रिड को नुकसान पहुंचा है और कीव के पास 11 नागरिक मारे गए हैं
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को बताया कि यूक्रेन ने लीबिया के एक बंदरगाह पर खड़े रूसी युद्धपोत पर हमला किया. उन्होंने दावा किया कि एक दिन पहले हुए इस अचानक हमले में समुद्री ड्रोन ने रूसी नौसेना के जहाज को डुबो दिया. ज़ेलेंस्की के अनुसार, इस ऑपरेशन में यूक्रेनी सेना ने अपने देश में बने सात समुद्री ड्रोनों का इस्तेमाल किया, जिन्होंने भूमध्य सागर में रूसी नौसेना के युद्धपोत (कॉर्वेट) को निशाना बनाया. यूक्रेनी नेता ने 'X' पर एक पोस्ट में बताया कि यह जहाज रूस के सबसे नए जहाजों में से एक था, जिसे मॉस्को द्वारा 2022 में अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला शुरू करने के एक साल बाद शामिल किया गया था.
देखें वीडियो
An exemplary Ukrainian operation in response to Russia's war. I thank the warriors of the Security Service of Ukraine and all our Defense Forces of Ukraine who took part in carrying out these tasks. I received detailed briefings on the operation's steps yesterday and today – the targets we set were achieved. It all took place off the coast of Libya. Our warriors deployed seven Ukrainian-made naval drones. Despite all the enemy's efforts to counter the attack, the Russian corvette Merkury was sunk. It's one of their newest ships, commissioned in 2023, during the full-scale war. A Ka-27 combat helicopter was also destroyed along with the corvette. Our second target was the Russian dry cargo vessel MV ANGARA, which the enemy used to transport weapons. Result: target hit. We continue our operations in designated waters. We are responding to Russia's aggression. We are developing Ukrainian weapons. Glory to Ukraine!
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) November 23, 2026
रूसी अधिकारियों की ओर से इस पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं आई है.
यूक्रेन के सबसे बड़े हमलों में से एक
यूक्रेन में फ्रंट लाइन से लगभग 2,400 किलोमीटर (1,500 मील) दूर किया गया यह ऑपरेशन बेहद खतरनाक माना जा रहा है. पिछले साल जून में 'ऑपरेशन स्पाइडरवेब' के दौरान, ट्रकों से छोड़े गए ड्रोनों ने रूस भर के एयर बेस के पास खड़े 40 से ज्यादा विमानों को निशाना बनाया था. पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन से होकर गुजरने वाली लगभग 1,250 किलोमीटर (करीब 800 मील) लंबी फ्रंट लाइन पर, कीव के अत्याधुनिक ड्रोन और जमीनी रोबोट रूस की बड़ी सेना को रोकने में मदद कर रहे हैं.
वहीं दूसरी ओर, यूक्रेन पर रूस की रणनीतिक बमबारी ने सर्दियों से ठीक पहले वहां के पावर ग्रिड को तबाह कर दिया है और आम नागरिकों की इमारतों को भी नुकसान पहुंचाया है. क्षेत्रीय पुलिस ने सोमवार को बताया कि कीव के पास एक गांव में पांच मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक पर रूस के हमले में 11 लोगों की मौत हो गई. बचाव कर्मियों ने बताया कि रविवार सुबह हुए इस हमले के बाद मलबे से एक 7 साल के बच्चे और 79 साल की एक महिला को बाहर निकाला गया.
रूस का एक कार्गो जहाज भी क्षतिग्रस्त
जेलेंस्की ने रविवार के हमले को मिसाल कायम करने वाला बताया और कहा कि हमने जो लक्ष्य तय किए थे, उन्हें हासिल कर लिया गया है. उन्होंने कहा, "हम तय किए गए जल क्षेत्रों में अपना अभियान जारी रखे हुए हैं.हम रूस की आक्रामकता का जवाब दे रहे हैं.हम यूक्रेन के अपने हथियार विकसित कर रहे हैं. रूस के हर हमले के बाद, हम फिर से अपने पैरों पर खड़े होने के तरीके खोज लेते हैं."
यूक्रेनी नेता ने बताया कि यूक्रेनी सेना ने रूस के 'एमवी अंगारा' (MV Angara) नामक ड्राई कार्गो जहाज पर भी हमला किया. ज़ेलेंस्की के अनुसार, मॉस्को इस जहाज का इस्तेमाल हथियार ढोने के लिए करता था. इस हमले में एक Ka-27 सैन्य हेलीकॉप्टर भी नष्ट हो गया. लीबिया के अधिकारियों के अनुसार, पश्चिमी देशों की सहमति से हुए एक गुप्त समझौते के तहत यूक्रेनी सेना पश्चिमी लीबिया में काम कर रही है. मार्च में, उन्होंने इसी उत्तरी अफ्रीकी देश के इलाके का इस्तेमाल करके भूमध्य सागर में एक रूसी टैंकर पर हमला किया था.
लीबिया के दो अधिकारियों के अनुसार, रविवार को हुए हमले में पूर्वी लीबिया के बेंगाजी नौसैनिक अड्डे पर मौजूद एक रूसी युद्धपोत (कॉर्वेट) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं पूर्वी लीबिया की सरकार ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को एक पत्र लिखा है.इसमें उन्होंने मांग की है कि रविवार के हमले की तैयारी और उसे अंजाम देने के लिए पश्चिमी लीबिया के इस्तेमाल की अंतरराष्ट्रीय जांच कराई जाए.
यह भी पढ़ें | हत्या कर कजाकिस्तान भागा आरोपी भारत लाया गया, इंटरपोल रेड नोटिस के बाद CBI का बड़ा ऑपरेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं