विज्ञापन

यूक्रेन का रूस में सबसे बड़ा ड्रोन हमला, मॉस्को में धुआं-धुआं हो गई तेल रिफाइनरी, दिल दहलाने वाला VIDEO

यूक्रेन के ड्रोन अटैक के बाद सामने आई तस्वीरों और वीडियो में मॉस्को ऑयल रिफाइनरी में भीषण आग दिखी. घुएं का गुबार ऐसा था कि मॉस्को के चार एयरपोर्ट से उड़ानें कुछ समय के लिए रोक दी गईं.

यूक्रेन का रूस में सबसे बड़ा ड्रोन हमला, मॉस्को में धुआं-धुआं हो गई तेल रिफाइनरी, दिल दहलाने वाला VIDEO
यूक्रेन के ड्रोन अटैक से मॉस्को में धुआं-धुआं हो गई तेल रिफाइनरी (फोटो- सोशल मीडिया)
  • यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर बड़ा ड्रोन हमला किया
  • हमले में मॉस्को की एक बेहद महत्वपूर्ण तेल रिफाइनरी को एक हफ्ते में दूसरी बार निशाना बनाया गया
  • हमले के बाद रिफाइनरी में भीषण आग लग गई और मॉस्को के कई एयरपोर्ट पर उड़ानें भी कुछ समय के लिए रोकनी पड़ीं

अमेरिका और ईरान की जंग तो खत्म हो गई है लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध एक बार फिर तेज होता दिख रहा है. यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर बड़ा ड्रोन हमला किया है. इस हमले में मॉस्को की एक बेहद महत्वपूर्ण तेल रिफाइनरी को एक हफ्ते में दूसरी बार निशाना बनाया गया. हमले के बाद रिफाइनरी में भीषण आग लग गई और मॉस्को के कई एयरपोर्ट पर उड़ानें भी कुछ समय के लिए रोकनी पड़ीं. रूस के अनुसार, यह हमला यूक्रेन-रूस जंग के चार सालों में किए गए सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक था.

रूसी मीडिया द्वारा जारी तस्वीरों और वीडियो में मॉस्को ऑयल रिफाइनरी में भीषण आग दिखी. यह रिफाइनरी क्रेमलिन से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित है. वीडियो में शहर के ऊपर काले धुएं के बड़े-बड़े गुबार उठते दिखाई दिए. रिफाइनरी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, मॉस्को ऑयल रिफाइनरी रूस की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक है.

यह मॉस्को क्षेत्र के फ्यूल बाजार के एक-तिहाई से ज्यादा हिस्से की जरूरत पूरी करती है. इस रिफाइनरी पर आखिरी बार 16 जून को यूक्रेनी ड्रोन ने हमला किया था. तब भी वहां आग लग गई थी, हालांकि अधिकारियों ने कहा था कि आग पर जल्दी काबू पा लिया गया था.

बता दें कि यूक्रेन लगातार रूस की तेल सुविधाओं को निशाना बना रहा है. उसका उद्देश्य युद्ध के लिए रूस की कमाई कम करना और रूस के लोगों को इस युद्ध के असर का एहसास कराना है. रिफाइनरी पर इस ड्रोन अटैक के बाद रूस के परिवहन और विमानन अधिकारियों ने बताया कि मॉस्को के चार एयरपोर्ट से उड़ानें कुछ समय के लिए रोक दी गई थीं.

यह भी पढ़ें: 'एक बुद्धिमान इंसान ने कहा था'... जब ट्रंप को पत्रकार ने 6 साल पुराने बयान पर अच्छे से घेर लिया

लेखक के बारे में
img
Ashutosh Kumar Singh
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Russia Ukraine War, Ukraine Drone Attack, Ukraine Drone Attack Russia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com