अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
वाशिंगटन:
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को मिस्र के सिनाई प्रांत में हुए आतंकवादी हमले पर शोक जताने के लिए राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी से फोन पर बात की और कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय 'बर्बर आतंकवादी' समूहों को बर्दाश्त नहीं करेगा. गौरतलब है कि अशांत उत्तरी सिनाई में आतंकवादियों ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान अल-अरिश शहर में स्थित अल-रौदा मस्जिद बम हमला किया जिससे कम से कम 235 नमाजियों की मौत हो गई और 109 अन्य घायल हो गए.
पढ़ें: मिस्र में मस्जिद पर हमला, 235 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल
दोनों नेताओं की फोन पर हुई बातचीत के बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय बर्बर आतंकवादी समूहों को बर्दाश्त नहीं कर सकता है और उसे आतंकवाद और चरमपंथ को उसके सभी स्वरूपों में हराने के अपने प्रयास तेज करने चाहिए.' बातचीत के दौरान ट्रंप ने मिस्र हमले में मारे गए लोगों के प्रति शोक प्रकट किया.व्हाइट हाउस के अनुसार ट्रंप ने हमले की निंदा की और दुहराया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका हमेशा मिस्र के साथ खड़ा रहेगा.
पढ़ें: मिस्र में मस्जिद पर भीषण हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ छेड़ा गया बड़ा अभियान
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुदु ने एक बयान में कहा कि वह आतंकवादी हमले से सकते और सदमे में हैं. उन्होंने कहा कि कनाडा के सभी लोगों, सोफी और अपनी ओर से मैं हमला पीड़ितों के मित्रों और परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. हम सभी घायलों के जल्दी और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना करते हैं. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने भी इस बर्बर और कायराना आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए अपने बयान में कहा है कि ऐसा करने वालों को और इससे किसी भी रूप में जुड़े लोगों को न्याय की जद में लाया जाना चाहिए.
VIDEO: मिस्र में भारतीय संस्कृति की झलक
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Donald Trump, Egypt, Egypt Attack, Egyptian President, Terrorist, Abdel Fattah El-Sisi