Israel-Iran War Updates: मिडिल ईस्ट में इन दिनों तनाव का माहौल है. ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले लगातार जारी हैं. वहीं ईरान भी खाड़ी देशों पर हमले कर रहा है. इसका असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है. ईरान और दुबई समेत अम्य देशों में बड़ी संख्या में भारतीय फंसे हैं, जो फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से वापस नहीं आ पा रहे हैं. फ्लाइट्स लगातार कैंसिल हो रही हैं. लेकिन अब ऐसे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. कुछ फ्लाइट्स शुरू हो गई हैं. दुबई में फंसीं ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु सुरक्षित भारत लौट आई हैं. दूसरी तरफ खामेनेई की मौत पर भारत के कई शहरों में भी जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. कश्मीरी समेत अन्य लोग मातम मना रहे हैं. मिडिल ईस्ट की टेंशन पर पल-पल का अपडेट यहां जानें.
ISRAEL-IRAN WAR UPDATES...
Israel-Iran War LIVE: मिडिल ईस्ट के इन देशों में CBSE ने 10वीं, 12वीं के ये एग्जाम किए कैंसिल
मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट के चलते CBSE ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में गुरुवार, 5 मार्च और शुक्रवार, 6 मार्च को होने वाली कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है. बोर्ड ने यह फैसला मौजूदा स्थिति की गहन समीक्षा के बाद लिया है. परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा.
Israel-Iran War LIVE: UAE के फुजैरा से भारत आएंगी स्पाइसजेट की ये खास फ्लाइट्स
स्पाइसजेट UAE के फुजैरा से भारत के लिए विशेष उड़ानें चला रही है.
- 3 मार्च को फुजैरा से फ्लाइट SG 9072 दिल्ली के लिए रात 23:10 बजे रवाना होगी और सुबह 4:10 बजे पहुंचेगी.
- फ्लाइट SG 9031 मुंबई के लिए रात 23:30 बजे रवाना होगी और सुबह 4:00 बजे पहुंचेगी
- फ्लाइट SG 9033 कोच्चि के लिए रात 22:10 बजे रवाना होगी और सुबह 3:20 बजे पहुंचेगी
- फ्लाइट SG 9014 मुंबई के लिए रात 1:55 बजे रवाना होगी और सुबह 6:25 बजे पहुंचेगी
- 4 मार्च को फ्लाइट SG 9006 फुजैरा से दिल्ली के लिए सुबह 11:10 बजे रवाना होगी और शाम 4:40 बजे पहुंचेगी
Israel-Iran War LIVE: दुबई से भारत वापस लौटीं पीवी सिंधु
ईरान-इजरायल यद्ध के बीच पिछले कई दिनों से दुबई में फंसीं ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु भारत वापस लौट आई हैं. वह स्पेशल फ्लाइट से देश वापस लौट आई हैं.
Back home in Bangalore and safe 🙏
— Pvsindhu (@Pvsindhu1) March 3, 2026
The last few days have been intense and uncertain, but I’m truly grateful to be back to my house. A heartfelt thank you to the incredible ground teams, Dubai authorities, airport staff, immigration, and every single person who stepped up and…
Israel-Iran War LIVE: यूपी के कोयला व्यापारी का बेटा दुबई में फंसा
कोयला व्यापारी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के अजय जैन का बड़ा बेटा प्रिंस जैन, जिसकी अप्रैल में शादी होने वाली है, अपनी मंगेतर पायल जैन के साथ दुबई गया था. वे सभी 25 फरवरी को वाराणसी से दिल्ली के लिए निकले और 27 फरवरी को दुबई पहुंचे और उनका दो मार्च को लौटने का कार्यक्रम था. वे बुर्ज खलीफा के पास एक होटल में ठहरे हैं.
Israel-Iran War LIVE: 'प्री-वेडिंग फोटोशूट' कराने गए UP के 5 लोग दुबई में फंसे
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की वजह से उड़ान सेवाएं बाधित होने के चलते ‘प्री-वेडिंग फोटोशूट’ के लिए दुबई गए उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के दूल्हा और दुल्हन समेत दो परिवारों के पांच लोग वहां फंस गए हैं.
Israel-Iran War LIVE: दुबई से दिल्ली आने वाली हैं दो फ्लाइट्स, देखें डिटेल
3 मार्च 2026 को दुबई से दिल्ली के लिए दो उड़ानें निर्धारित हैं. पहली उड़ान EK-512 रात 2:40 बजे रवाना होगी, जिसमें 325 यात्री सवार हैं. दूसरी उड़ान AI-916 सुबह 11:00 बजे दुबई से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी.
Israel-Iran War LIVE:ईरान-इजरायल युद्ध के चौथे दिन भी दुबई में फंसें भारतीय
ईरान-इजरायल युद्ध का आज चौथा दिन है. इस बीच बड़ी संख्या में दुबई में भारतीय फंसे हुए हैं. इनमें ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु भी शामिल हैं.
Israel-Iran War LIVE: स्पाइसजेट की 3 मार्च को 14 फ्लाइट कैंसिल
ईरान-इजरायल यद्ध के बीच स्पाइसजेट ने 3 मार्च को 14 फ्लाइट कैंसिल कर दी हैं. कैलीकट, दिल्ली, मुंबई, पुणे, अमृतसर, मदुराई से दुबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल की गई हैं. वहीं दुबई से दिल्ली, मुंबई, पुणे, अमृतसर, मदुराई, जयपुर और कोच्ची की फ्लाइट कैंसिल हुई हैं. वहीं दुबई से आने वाली 8 और वहां जाने वाली 6 फ्लाइट कैंसिल हुई हैं.वहीं 4 मार्च को भी 2 उड़ान रद्द करने की घोषणा की गई है. दुबई से जयपुर और पुणे आने वाली विमान को रद्द दिया गया है.
Israel-Iran War LIVE: अकासा एयरलाइंस जेद्दा के लिए चला रही 6 फ्लाइट्स
अकाशा एयर जेद्दा के लिए 3 और 4 मार्च को 6 उड़ानें चला रही है.
3 मार्च को ये फ्लाइट्स चलेंगी
शाम 7:20 बजे QP 561: मुंबई - जेद्दा
रात 11:55 बजे QP 562: जेद्दा- मुंबई
4 मार्च को ये 4 फ्लाइट चलेगी
शाम 7:20 बजे QP 561 मुंबई- जेद्दा
रात 11:55 बजे QP 562: जेद्दा- मुंबई
Israel-Iran War LIVE: जेद्दा से चलाई जाएंगी इंडिगो की 4 विशेष उड़ानें
ईरान-इजरायल में चल रहे युद्ध के बीच इंडिगो ने ट्रैवेल एडवाइजरी जारी की है. सऊदी अरब और भारत के बीच उड़ानों को धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है. 3 मार्च को जेद्दा से 4 विशेष उड़ानें चलाई जाएंगी. ये उड़ानें मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद शहरों के लिए होंगी. ये उड़ानें उन यात्रियों के लिए हैं, जिनकी पहले से बुकिंग थी लेकिन मौजूदा परिस्थितियों के कारण वे यात्रा नहीं कर पाए थे.
Israel-Iran War LIVE: दिल्ली एयरपोर्ट पर आज 80 फ्लाइट कैंसिल
मिडिल ईस्ट में चल रही टेंशन का असर भारत पर भी बखूबी पड़ रहा है. दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को 80 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं, जिनमें 36 जाने वाली और 44 आने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं.