अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बढ़ाए जाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ये (टैरिफ बढ़ाकर लगाना) ज्यादा सख्त फैसला है लेकिन मुझे भरोसा है कि इसके परिणाम काफी बेहतर निकलेंगे. उन्होंने पीएम मोदी की भी तारीफ की है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी काफी स्मार्ट इंसान है. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि मुझे भरोसा है कि दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ताएं सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगी. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी एक महान प्रधानमंत्री हैं.
ट्रंप ने क्या कुछ कहा, यहां सुनें...
#WATCH | Washington, US: On India-US tariff talks, US President Donald Trump says, "Prime Minister Modi was here just recently, and we've always been very good friends. India is one of the highest tariffing nations in the world... They're very smart. He (PM Modi) is a very smart… pic.twitter.com/7O4adE7F9f
— ANI (@ANI) March 28, 2025
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में यहां आए थे. और हम हमेशा से बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं. भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा टैरिफ़ लगाने वाले देशों में से एक है. वह (मोदी) बहुत होशियार आदमी हैं और वास्तव में मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही. मुझे लगता है कि भारत और हमारे बीच बहुत अच्छी बातचीत होगी.
आपको बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप का यह बयान अमेरिका में प्रवेश करने वाले सभी आयातित वाहनों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के एक दिन बाद आया है. 2 अप्रैल से लागू होने वाले टैरिफ का असर अमेरिका में बिकने वाले लगभग आधे वाहनों पर पड़ेगा, जिसमें विदेशों में असेंबल किए गए अमेरिकी ब्रांड भी शामिल हैं.

ट्रंप ने भारत के उच्च टैरिफ की बात करते फरवरी में कहा था कि वह भारत पर भी पारस्परिक टैरिफ लगाएंगे. उन्होंने कहा था कि हम जल्द ही पारस्परिक टैरिफ लगाएंगे. भारत हमसे शुल्क लेते हैं, हम उनसे शुल्क लेते हैं. कोई भी कंपनी या देश, जैसे कि भारत या चीन, जो भी शुल्क लेता है, हम निष्पक्ष होना चाहते हैं, इसलिए पारस्परिक शुल्क लगाना चाहते हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी में वाशिंगटन डीसी का दौरा किया था और ट्रंप के साथ द्विपक्षीय चर्चा की थी. यह यात्रा ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद उनकी पहली यात्रा थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं