विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2019

प्याज़ से दोगुने दामों पर पाकिस्तान में मिल रहे हैं टमाटर, ईद-ए-मिलाद पर कीमत थी 320 रुपये प्रति किलो

टमाटर की कीमत बेतहाशा बढ़ने पर जहां लोगों को काफी परेशानी हो रही, वहीं गृहणियां रसोई में टमाटर के विकल्प पर विचार कर रही हैं.

प्याज़ से दोगुने दामों पर पाकिस्तान में मिल रहे हैं टमाटर, ईद-ए-मिलाद पर कीमत थी 320 रुपये प्रति किलो
पाकिस्तान में टमाटर हुआ लाल...
इस्लामाबाद/कराची:

पाकिस्तान में टमाटर की कीमत आसमान छू रही है. ईद मिलाद उन नबी (Eid-Milad-Ul-Nabi) से एक दिन पहले यानी शनिवार को एक दिन में इसकी कीमत 160 रुपये तक बढ़कर 320 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंची. दो दिन बाद सोमवार को टमाटर 140 से 170 रुपये के भाव पर बिक रहा था. टमाटर की कीमत बेतहाशा बढ़ने पर जहां लोगों को काफी परेशानी हो रही, वहीं गृहणियां रसोई में टमाटर के विकल्प पर विचार कर रही हैं. टमाटर के दाम बढ़ने की वजह से स्थानीय दुकानदारों ने थोक बाजार से इसे खरीदना बंद कर दिया है, जिसकी वजह से बाजारों में कृत्रिम कमी हो गई है.

गृहणी कुलसूम बीबी ने कहा कि टमाटर के दाम बढ़ने की वजह से वे इसके विकल्प के तौर पर योगर्ट को आजमा रही हैं. वहीं एक अन्य गृहणी फरहत नोरीन ने कहा कि उन्हें इस समस्या से कई बार दो-चार होना पड़ा है और अब उन्होंने तरकीब निकाली है कि जब दाम कम हो ज्यादा मात्रा में टमाटर ले लिया जाए और उसे फ्रीज कर रखा जाए. हालांकि वह कहती हैं फ्रीज किए सामान में वह स्वाद नहीं मिलता जो ताजा में होता है.

एक स्थानीय विक्रेता अब्दुल करीम ने कहा कि जमाखोरी और मुनाफाखोरी की वजह से टमाटर के दाम बढ़े हुए हैं.

कराची में थोक सब्जी विक्रेता एसोसिएशन के प्रेसीडेंट हाजी शाहजहां ने कहा कि बलूचिस्तान से टमाटर की आवक कम रही है और ईरान से आने वाला टमाटर भी नहीं पहुंच पा रहा है. काबुल से आने वाला टमाटर भी किसी कारण से रुका हुआ है. उन्होंने कहा कि आमतौर पर टमाटर की फसल अक्टूबर में आ जाती है, लेकिन इस बार इसमें देरी हुई है जिसकी वजह से दाम बढ़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि 15 से 20 दिन में आवक सुधरने की उम्मीद है.

पाकिस्तान से जुड़ी और खबरें...

पाकिस्तान: सुरक्षाबलों के वाहन पर आतंकी हमला, 5 लोगों की मौत

पाकिस्तान में पुलिस ने सरकारी कॉलेज के 47 प्रोफेसर को किया गिरफ्तार, जानिए वजह

पाकिस्तान में हुई हिंदू मेडिकल छात्रा की मौत की रिपोर्ट में खुलासा, पंखे पर लटकाने से पहले हुआ था रेप...

Kartarpur Sahib पर पाक विदेश मंत्रालय का बयान, कहा - भारतीय तीर्थयात्रियों को पासपोर्ट लाने की जरुरत नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tomato Rates, Tomato, Tomato Price, Tomato Rates In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com