विज्ञापन

क्या टमाटर का रस बालों को दोबारा उगा सकता है, जानिए क्या है सच!

Tomato Juice for Hair: आप लोगों ने नए बाल उगाने के लिए प्याज़ का रस, रोज़मेरी का तेल, आंवला का जूस और नींबू जैसी चीजों का काफी उपयोग किया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं आपके किचन में रखा टमाटर सिर्फ टैनिंग ही नहीं बालों को मजबूत और घना बनाने में सहायक है.

क्या टमाटर का रस बालों को दोबारा उगा सकता है, जानिए क्या है सच!
Kya Tamatar Ka Ras Balo Men Lagane Se New Growth Aa Sakti Hai?

Tomato Juice for Hair: चाहे पुरुष हो या महिलाएं बालों के झड़ने की समस्या से लगभग सभी पीड़ित हैं. कितने ही केमिकल्स वाले प्रोडक्ट्स लगा लें महंगे-महंगे ट्रीटमेंट ले लें, कोई खास रिजल्ट्स देखने को मिल नहीं पाते. यही कारण है लोग घरेलू उपायों की तरह भागते नजर आते हैं. आप लोगों ने नए बाल उगाने के लिए प्याज़ का रस, रोज़मेरी का तेल, आंवला का जूस और नींबू जैसी चीजों का काफी उपयोग किया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं आपके किचन में रखा टमाटर सिर्फ टैनिंग ही नहीं बालों को मजबूत और घना बनाने में सहायक है.

टमाटर कैसे काम करता है?

टमाटर में लाइकोपीन जैसा शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और विटामिन ए पाए जाते हैं, जो कोलेजन प्रोडक्शन से लेकर स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने में बेहद मददगार साबित हो सकते हैं, तो चलिए जानते हैं इसे कैसे लगाना है.

टमाटर का रस कैसे लगाएं?

टमाटर का रस बालों में लगाने के लिए आपको पक हुआ टमाटर लेना है, फिर उसका रस अच्छे से निकाल लेना है. अब रस को उंगलियों में लेकर हल्के हाथों से स्कैल्प की मालिश करनी है. मालिश करने से बाद कम से कम 15 से 20 मिनट तक इस रस को लगे रहने देना है और फिर सिर को शैम्पू से धो लेना है.

कितनी बार लगा सकते हैं?

इस घरेलू उपाय को आप हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं. ध्यान रखें, इसे ज्यादा बार लगाने से आपको इसके साइड इफेक्ट्स भी झेलने पड़ सकते हैं.

बाल झड़ने के कारण

  • विटामिन और मिनरल की कमी
  • तनाव 
  • हार्मोनल असंतुलन
  • थायरॉइड की समस्या
  • डैंड्रफ
  • जेनेटिक कारण

किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए?

  • जो खुजली से परेशान रहते हो
  • जिनकी स्कैल्प में जलन रहती हो
  • रूखापन के शिकार
  • जिनके ज्यादा बाल झड़ रहे हो

इसे भी पढ़ें Iftar Special: आज इफ्तार में क्या बनाऊं, नोट करें आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kya Tamatar Ka Ras Baal Uga Sakta Hai, Tomato Juice For Hair, Balo Me Tamatar Ka Juice Kaise Lagaye, Tamatar Ka Juice Kaise Banate Hain, Tomato For Hair Growth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com