कनाडाई टिकटॉक स्टार मेघा ठाकुर का "अचानक और अप्रत्याशित" निधन हो गया. उनके माता-पिता ने यह घोषणा की. वह 21 वर्ष की थी. टिकटॉक पर 930000 से अधिक फॉलोअर्स वाली मेघा ठाकुर को बॉडी पॉजिटिविटी को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता था. वह अक्सर अपने डांस के वीडियो भी शेयर करती रहती थीं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मेघा के प्रोफ़ाइल से एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, उसके माता-पिता ने साझा किया कि 24 नवंबर को मेघा की मृत्यु हो गई. उन्होंने लिखा, "भारी मन से हम घोषणा कर रहे हैं कि हमारे जीवन का प्रकाश, हमारी दयालु, देखभाल करने वाली और खूबसूरत बेटी मेघा ठाकुर का अचानक और अप्रत्याशित रूप से 24 नवंबर, 2022 को तड़के निधन हो गया."
मेघा के माता-पिता ने लिखा, "मेघा एक आत्मविश्वासी और स्वतंत्र युवती थी. उसे बहुत याद किया जाएगा. वह अपने प्रशंसकों से प्यार करती थी और चाहती थी कि आप उसके निधन के बारे में जानें. इस समय, हम मेघा के लिए आपके आशीर्वाद का अनुरोध करते हैं. आपके विचार और प्रार्थनाएं उसके साथ होंगी उसकी आगे की यात्रा में."
anyway, she impacted my life in so many small ways. she was beginning to find happiness + self love after years of mental health issues. success was inching closer - it had a foot in the door. everyone knew, and everyone incl me was cheering her on. she just passed in car crash.
— Sukhnidh ⚆ _ ⚆ (@skhndh) November 29, 2022
मेघा ठाकुर को श्रद्धांजलि देने के लिए कई प्रशंसकों ने इंस्टाग्राम और ट्विटर का सहारा लिया. मेघा ठाकुर के माता-पिता कनाडा चले गए थे,जब वह सिर्फ एक वर्ष की थी. 2019 में मेफील्ड सेकेंडरी स्कूल से पास होने के बाद, वह वेस्टर्न यूनिवर्सिटी में पढ़ने चली गई. कॉलेज ज्वाइन करने के तुरंत बाद उसने अपना टिकटॉक डेब्यू किया. मेघा ठाकुर के वीडियो में अक्सर काइली जेनर और बेला हदीद जैसी लोकप्रिय हस्तियों के संदर्भ शामिल होते थे. मेघा ठाकुर इंस्टाग्राम पर भी लोकप्रिय थीं और उनके 100,000 से अधिक फॉलोअर्स थे.
यह भी पढ़ें-
MCD चुनाव के लिए मतदान आज : 100 साल से ज्यादा उम्र के 229 और 80 से 100 वाले 2,04,301 वोटर, जानें और भी रोचक बातें
MCD चुनाव से ठीक पहले BJP ने CM केजरीवाल पर लगाया एक और बड़े घोटाले में शामिल होने का आरोप
"कश्मीर फाइल्स प्रोपेगेंडा है..." - गोवा फिल्म फेस्ट के 3 जूरी ने इजरायली फिल्म निर्माता नादव लापिड का किया समर्थन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं