चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) से फोन पर बातचीच की. इस बातचीत में चीन ने ताइवान (Taiwan) को लेकर अपने अमेरिकी समक्ष के सामने कड़ा रुख आख्तियार करते हुए कहा, "जो आग से खेलेगा अंतत: वो जल जाएगा." बीजिंग और वाशिंगटन के बीच दो घंटे तक चलने वाली वर्चुअल शिखर सम्मेलन में ताइवान को लेकर यह बात कही. चीनी सरकारी एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, शी जिंनपिंग ने ताइवान के संदर्भ में बाइडेन से कहा, "आग से जो खेलेगा वह जल जाएगा." शी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अमेरिकी पक्ष इसे पूरी तरह से समझेगा.
चीन की ये चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के निम्न सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान जाने की योजना बना रही हैं. ताइवान स्वशासित द्वीप है, जिसे चीन अपना हिस्सा मानता है. चीन ने कहा कि वह इस यात्रा को उकसावे की कार्रवाई के तौर पर देखेगा. करीब ढाई घंटे तक हुई बातचीत में चीन ने अमेरिका के सामने ताइवान को लेकर अपनी चिंताएं रखीं.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
शी ने कहा कि "ताइवान मुद्दे पर चीनी सरकार और जनता की स्थिति सुसंगत है," 1.4 अरब से अधिक चीनी लोगों की दृढ़ इच्छा है कि वे चीन की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की मजबूती से रक्षा करें."बता दें कि शी के साथ बाइडेन की यह पांचवीं बातचीत थी, जिसमें ताइवान पर व्यापार युद्ध और तनाव के बीच दोनों देशों के बीच गहरे अविश्वास को छिपाना मुश्किल हो रहा है. ताइवान को लेकर व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा था कि "भारत-प्रशांत में चीन के आक्रामक, जबरदस्ती व्यवहार पर तनाव" एजेंडे के खिलाफ अमेरिका खड़ा होगा. अमेरिकी अधिकारी अक्सर ताइवान का दौरा करते हैं, इससे चीन अमेरिका को लेकर गुस्से में है.
अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के निम्न सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान यात्रा से पहले चेतावनी दी कि अगर यात्रा आगे बढ़ती है, तो वाशिंगटन को परिणाम भुगतना होगा. नैंसी पेलोसी की संभावित ताइवान यात्रा के मद्देनजर अमेरिका को चेतावनी देते हुए चीनी राष्ट्रपति ने कहा, "आग से खेलने वाले अंततः खुद जल जाते हैं."
ये भी पढ़ें:
- कांग्रेस नेता की 'राष्ट्रपत्नी' वाली टिप्पणी पर ज़ोरदार हंगामा, सोनिया गांधी ने कहा - "वह माफी मांग चुके हैं..."
- 'राष्ट्रपत्नी' विवाद : जब सोनिया गांधी ने स्मृति ईरानी से कहा, "Don't talk to me..."
- NASA को मंगल पर मिली "नूडल-जैसी" रहस्यमयी चीज़, इंटरनेट के लिए बनी पहेली
"अचानक निकल गया, चूक हो गई": 'राष्ट्रपत्नी' विवाद पर अधीर रंजन चौधरी की सफाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं