- पेंटागन में लॉकडाउन और निकासी एक गलत अलार्म के कारण हुई, जो खतरनाक पदार्थ की आशंका पर आधारित था.
- पेंटागन ने बताया कि सिस्टम ने वायु गुणवत्ता समस्या का संकेत दिया था, जिसके चलते सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू हुए.
- इमारत के कई हिस्सों को बंद कर दिया गया. सुरक्षा बढ़ाकर पुलिसकर्मी गैस मास्क सुरक्षा उपकरण पहने गए थे.
सूत्रों के मुताबिक, पेंटागन में हुआ लॉकडाउन और निकासी एक गलत अलार्म के कारण हुई थी. शुरुआत में खतरनाक पदार्थ की आशंका के चलते इमारत के कई हिस्सों को बंद कर दिया गया और लोगों को बाहर निकाल दिया गया था. हालांकि, बाद में पता चला कि यह एक झूठी चेतावनी थी. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक पेंटागन के प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने बताया कि सिस्टम ने वायु गुणवत्ता से जुड़ी समस्या का संकेत दिया था, जिसके चलते एहतियाती तौर पर सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए. उन्होंने कहा कि राहत दल मौके पर तैनात किए गए थे और सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई.

इमारत के अंदर सुरक्षा बढ़ा दी गई
CNN की रिपोर्ट के अनुसार पेंटागन में संदिग्ध स्थिति के चलते दूसरी से 5वीं मंजिल (कुछ रिपोर्टों में चौथे से 7वें मंजिल) तक के कई हिस्सों को एहतियातन सील कर दिया गया था. इमारत के अंदर सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिसकर्मी गैस मास्क व रासायनिक सुरक्षा उपकरण पहने नजर आए.
पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी की हाजमैट (खतरनाक सामग्री) टीम ने अर्लिंग्टन काउंटी फायर विभाग के साथ मिलकर हालात को संभाला. आर्लिंग्टन फायर एंड ईएमएस ने भी पुष्टि की कि उसकी हाजमैट टीम मौके पर सक्रिय थी. हालांकि, बाद में सामने आया कि जिस “खतरनाक पदार्थ” की आशंका के चलते लॉकडाउन और निकासी की गई थी, वह दरअसल एक झूठा अलार्म निकला.
ये भी पढ़ें : खोए हुए कबीले का बुलावा, भारत से इजरायल जा रहे 'बनेई मेनाशे', 4 साल में सभी को बसाने का प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं