विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2025

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शांति वार्ता शुरू, अमेरिका-चीन के अधिकारी भी सुलह कराने के लिए मौजूद

Thailand Cambodia Ceasefire talks: एक तरफ थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीजफायर को लेकर वार्ता शुरू हुई है. दूसरी तरफ आज सुबह ही सीमा पर एक मिनट के अंदर 10 धमाकों की आवाज भी सुनी गई है.

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शांति वार्ता शुरू, अमेरिका-चीन के अधिकारी भी सुलह कराने के लिए मौजूद
Thailand Cambodia Ceasefire talks: मलेशिया में थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शांति वार्ता शुरू
  • थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद को लेकर चले सैन्य संघर्ष के बाद शांति वार्ता मलेशिया में शुरू हुई.
  • इस सीमा विवाद में कम से कम 35 लोग मारे गए और दो लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं.
  • शांति वार्ता मलेशियाई प्रधानमंत्री की मेजबानी में हो रही, जिसमें चीन और अमेरिका के प्रतिनिधि भी शामिल हैं.

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद के लेकर पांच दिन तक चली लड़ाई के बाद सीजफायर को लेकर सोमवार, 28 जुलाई को मलेशिया में शांति वार्ता शुरू हो गई. जंगल से घिरी विवादित सीमा को लेकर दोनों मुल्कों में हुए सैन्य संघर्ष में कम से कम 35 लोग मारे गए हैं और अभी भी हमले की खबर सामने आ रही है. 200,000 से अधिक लोगों को सीमावर्ती इलाकों से विस्थापित होना पड़ा है क्योंकि लंबे समय से विवादित क्षेत्र पर लड़ाई करते हुए दोनों देशों ने एक-दूसरे पर रॉकेट, शेल और बंदूकों की मदद से हमला किया है. 

2008-2011 के दौरान इस क्षेत्र में हुई हिंसा के बाद यह सबसे बड़ा सैन्य संघर्ष था. इस सीमावर्ती इलाके में कईं प्राचीन मंदिर हैं और इनपर 1907 में कंबोडिया के फ्रांसीसी औपनिवेशिक प्रशासकों द्वारा किए गए अस्पष्ट सीमांकन (बॉर्डर बनाना) के कारण दोनों देश दावा करते हैं.

वार्ता से कुछ घंटे पहले, कम्बोडियन शहर समरांग में एक एएफपी पत्रकार ने खबर दी की सीमा से 17 किलोमीटर दूर - एक मिनट में 10 धमाकों की लगातार आवाज सुनी गई.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते विकेंड में इस विवाद में हस्तक्षेप किया और कहा कि दोनों पक्ष शांति के लिए "जल्दी से काम करने" के लिए सहमत हुए हैं. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो व्यापार समझौते पर जो बात फिलहाल चल रही है वो हमे रोकनी होगी. 

थाई कार्यवाहक प्रधान मंत्री फुमथम वेचायाचाई और कंबोडिया के प्रधान मंत्री हुन मानेट ने प्रशासनिक राजधानी पुत्रजया में लगभग 3:15 बजे (भारत में दोपहर 12.45 बजे) अपनी वार्ता शुरू की. वे मलेशियाई नेता अनवर इब्राहिम के आवास पर मिले, जो आसियान ब्लॉक के अध्यक्ष हैं. थाईलैंड और कंबोडिया, दोनों ही आसियान ब्लॉक के सदस्य हैं. वाशिंगटन के शीर्ष राजनयिक मार्को रुबियो ने कहा कि विदेश विभाग के अधिकारी "शांति प्रयासों" में सहायता के लिए मलेशिया में मौजूद हैं, जबकि कंबोडिया ने कहा कि उसके करीबी सहयोगी चीन का एक प्रतिनिधिमंडल भी इसमें भाग लेगा.

यह भी पढ़ें: 4.6 वर्ग किलोमीटर जमीन के लिए आखिर क्यों लड़ रहे है दो देश? थाईलैंड और कंबोडिया 'जंग' की वजह तो जान लीजिए

लेखक के बारे में
img
NDTV इंडिया
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thailand Cambodia Attack, Thailand Cambodia Border Dispute, Thailand Cambodia Ceasefire Talks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com