विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2025

हम खुद सुलझाएंगे मुद्दा... चीन बन रह था 'चौधरी', थाईलैंड ने निकाल दी हेकड़ी

इस लड़ाई में अभी तक थाईलैंड में 27 लोगों की जान जा चुकी है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. वहीं कंबोडिया में भी 15 लोगों के मारे जाने की खबर है.

हम खुद सुलझाएंगे मुद्दा... चीन बन रह था 'चौधरी', थाईलैंड ने निकाल दी हेकड़ी
थाईलैंड-कंबोडिया के बीच संघर्ष और बढ़ा
  • थाईलैंड ने कंबोडिया के साथ जारी युद्ध में चीन की मध्यस्थता प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया है.
  • थाईलैंड ने द्विपक्षीय बातचीत के माध्यम से ही सैन्य संघर्ष का समाधान निकालने पर जोर दिया है.
  • चीन, अमेरिका और मलेशिया ने इस संघर्ष को रोकने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की थी.

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी युद्ध और खतरनाक रूप लेता दिख रहा है. इस जारी संघर्ष के बीच कुछ दिन पहले चीन ने अपनी मध्यस्थता की बात कही थी लेकिन इससे पहले की वो ऐसा कुछ कर पाता उसे थाईलैंड ने एक बड़ा झटका दे दिया है. थाईलैंड ने इस युद्ध को रोकने के लिए चीन की मध्यस्थता के प्रस्ताव को सिरे से खारिज करके उसकी हेकड़ी निकाल दी है. आपको बता दें कि इन दोनों देशों के युद्ध के बीच जारी युद्ध को रुकवाने के लिए चीन के साथ अमेरिका और मलेशिया ने भी मध्यस्थता की पेशकश की थी.

थाईलैंड ने कहा है कि ये मुद्दा वो द्विपक्षीय बातचीत से ही सुलझा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थाईलैंड के अधिकारियों ने बताया है कि थाईलैंड, कंबोडिया के साथ अपने सैन्य संघर्ष को सुलझाने के लिए मध्यस्थता की बयान सीधी बातचीत को प्राथमिकता देता है. आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष को सुलझाने के लिए चीन समेत कई अन्य देशों ने भी मध्यस्थता की पेशकश की थी. लेकिन थाईलैंड फिलहाल खुद से समाधान निकालने के पक्ष में है. 

इस लड़ाई में अभी तक थाईलैंड में 27 लोगों की जान जा चुकी है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. वहीं कंबोडिया में भी 15 लोगों के मारे जाने की खबर है. दोनों देशों की लड़ाई में लड़ाकू विमानों, तोप-गोलों और जमीनी सेना का भी इस्तेमाल हो रहा है. इन सब के बीच खबर आ रही है कि कंबोडिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद तत्काल सीजफायर की मांग की है. संयुक्त राष्ट्र में कंबोडिया के राजदूत ने कहा है कि कंबोडिया ने बिना शर्त तत्काल युद्धविराम का अनुरोध किया है. 

लेखक के बारे में
img
समरजीत सिंह
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thailand And Cambodia Border Dispute, Thailand And Cambodia War, China In Thailand And Cambodia War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com