विज्ञापन

ट्रैफिक जाम हो तो अचानक कूदती है, हवा में कलाबाजियां करती है ये कार, जो इंसान ने सोचा मस्क ने कर दिखाया- Video

एलन मस्क ने टेस्ला रोडस्टर को एक रैंप से लॉन्च करके पेश किया; हवा में पलटने के बाद यह सुरक्षित रूप से जमीन पर उतर गई. इसकी टॉप स्पीड लगभग 230 मील प्रति घंटे तक की होगी यानी 370 किमी प्रति घंटे की. कंपनी ने इसके तीन मोड बताए हैं. जमीन पर चलाइए या हवा में उड़ाइए.

ट्रैफिक जाम हो तो अचानक कूदती है, हवा में कलाबाजियां करती है ये कार, जो इंसान ने सोचा मस्क ने कर दिखाया- Video
Tesla ने अपनी रोडस्टर सुपरकार को हवा में फ्लीप कराया (फोटो- स्क्रीनशॉट)

एलन मस्क की टेस्ला कंपनी ने दुनिया को सुपर कार दे दिया है. एक ऐसा कार बना दिया है जो हवा में उड़ सकती है, गुलाटी मार सकती है. ओरिजनल प्रोटोटाइप के सामने आने के लगभग नौ साल बाद, टेस्ला ने आखिरकार अपनी अगली पीढ़ी की 'रोडस्टर' से पर्दा उठा दिया है. यह टेस्ला की आखिरी मैनुअल कार होगी यानी जिसे आदमी चलाएगा. टेस्ला के अनुसार यह दुनिया की आखिरी बेस्ट मैनुअल कार होगी. टेस्ला ने गुरुवार को अमेरिका के टेक्सास में स्थित SpaceX रॉकेट टेस्टिंग फैसिलिटी में अपनी इस 'रोडस्टर' स्पोर्ट्स कार से पर्दा उठाया. टेस्ला का यह कोई आम लॉन्च नहीं था. उन्होंने एक तरह से रोडस्टर को हवा में उड़ा दिया. दो सीटों वाले इस प्रोटोटाइप में एयर थ्रस्टर्स लगे हैं, जिन्हें दुनिया में सबसे पावरफुल रॉकेट बनाने वाली कंपनी SpaceX के इंजीनियरों के साथ मिलकर विकसित किया गया है. लॉन्च के दौरान यह कार एक रैंप पर इतनी ऊपर तक गई कि वह हवा में पूरी तरह उलटी थी, फिर यह हवा में एक कंट्रोल तरीके से पलटी (फ्लिप किया) और फिर वापस जमीन पर उतर आई.

यह वीडियो किसी साइंस फिक्शन मूवी को देखने जैसा था. वैसे यहां रोडस्टर ने सिर्फ यह करतब करके नहीं दिखाया. आगे खड़ी कई ट्रक के पास जाकर यह सुपरकार एकदम से अपने थ्रस्टर के पावर से हवा में उड़ी और 4-5 गाड़ियों के उपर से फ्लिप करती हुई उसके पार उतर गई. इस अनवीलिंग इवेंट को ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम किया गया था. कंपनी को उम्मीद है कि इस फ्लाइट डेमोंस्ट्रेशन से उसके कार कारोबार को बढ़ावा मिलेगा.

कार नहीं सुपर कार कहिए

इसके आंकड़े उतने ही जबरदस्त हैं, जितनी कि लंबे इंतजार से उम्मीद की जा रही थी. कंपनी का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक सुपरकार 1.0 सेकंड से भी कम समय में 0 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी. यानी 0 से 96 किमी प्रति घंटे की स्पीड और वह भी एक सेकेंड के अंदर. कार के नीचे लगे एक फैन सिस्टम की मदद से यह मोड़ पर 2 g तक की ग्रिप बनाए रखेगी, और इसमें स्पेसएक्स (SpaceX) से लिए गए थ्रस्टर्स का इस्तेमाल किया जाएगा. इसका प्रोडक्शन 2028 में शुरू होने की योजना है. 

इसमें 2 सीटें होंगी. इसकी टॉप स्पीड लगभग 230 मील प्रति घंटे तक की होगी यानी 370 किमी प्रति घंटे की. कंपनी ने इसके तीन मोड बताए हैं

टेस्ला की रोडस्टर कार को तीन मोड में पेश किया गया है. परफॉर्मेंस मोड में इसमें दो लोग बैठ सकते हैं और यह 1.6 सेकंड से भी कम समय में 0 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. थ्रस्ट मोड में पीछे लगे कोल्ड-गैस थ्रस्टर और खास सक्शन सिस्टम की मदद से यह एक सेकंड से भी कम समय में 0 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी. वहीं, रॉकेट मोड में इसमें केवल एक व्यक्ति बैठ सकेगा. इस मोड में चारों ओर लगे कोल्ड-गैस थ्रस्टर आगे, ऊपर और अगल-बगल की दिशा में गति देने के साथ घूमने में भी मदद करेंगे. टेस्ला के मुताबिक, इस मोड में कार उड़ भी सकती है. इसकी रेंज 300 मील (करीब 483 किलोमीटर) से ज्यादा होगी, जबकि रॉकेट मोड में इसकी अधिकतम रफ्तार 230 मील प्रति घंटे (करीब 370 किलोमीटर प्रति घंटा) से ज्यादा हो सकती है. रॉकेट मोड में यह 0 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार 0.59 सेकंड से भी कम समय में पकड़ सकती है.

यह भी पढ़ें | दुनिया पर आने वाली है कयामत? वैज्ञानिक बोले- अगर ऐसा हुआ तो कोलकाता-न्यूयॉर्क सब डूब जाएंगे


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tesla, Tesla Car, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com