विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2017

आतंकी हाफिज सईद का संगठन अगले साल पाकिस्तान में आम चुनाव लड़ेगा

मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद का संगठन जमात-उद-दावा अगले साल पाकिस्तान में होने वाले आम चुनाव में उतरेगा.

आतंकी हाफिज सईद का संगठन अगले साल पाकिस्तान में आम चुनाव लड़ेगा
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद. (फाइल फोटो)
  • लाहौर उपचुनाव में तीसरे स्थान पर रहा हाफिज की पार्टी का उम्मीदवार
  • नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम ने जीता उपचुनाव
  • पिछले महीने जमात-उद-दावा ने 'मिल्ली मुस्लिम लीग' का गठन किया
लाहौर:

मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद का संगठन जमात-उद-दावा अगले साल पाकिस्तान में होने वाले आम चुनाव में उतरेगा. पिछले महीने जमात-उद-दावा ने 'मिल्ली मुस्लिम लीग' नाम से पार्टी के गठन का एलान किया था. लाहौर में नेशनल असेंबली की एनए-120 सीट पर रविवार को हुए उप चुनाव में जमात-उद-दावा समर्थित उम्मीदवार शेख याकूब तीसरे स्थान पर रहा. इस सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज जीतीं और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की उम्मीदवार यासमीन राशिद तीसरे स्थान पर रहीं.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में लाहौर उपचुनाव में नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम विजयी

हर सीट पर उम्मीदवार खड़ा करेंगे
याकूब ने कहा कि नया संगठन अगले साल होने वाले चुनाव में हर सीट पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगा. याकूब मिल्ली मुस्लिम लीग के बैनर तले एनए-120 सीट का उपचुनाव में खड़ा होना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं कर सका क्योंकि यह पार्टी अभी चुनाव आयोग में पंजीकृत नहीं हुई है. समाचार पत्र 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' के अनुसार अमेरिकी वित्त विभाग की ओर से 2012 में जारी प्रतिबंधित लोगों की सूची में याकूब का नाम शामिल था.

यह भी पढ़ें : कामयाब रहा नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम के कैंसर का ऑपरेशन 

VIDEO: आतंकी हाफिज सईद ने बनाई राजनीतिक पार्टी
लोगों ने हमारा स्वागत किया
याकूब ने कहा, 'हमें एनए-120 में बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली. यह हमारा पहला चुनाव था और लोगों ने हमारा स्वागत किया'. उसने कहा, 'हम राजनीतिक मैदान में अपना पैर जमाने के लिए आ रहे हैं. जमात-उद-दावा ने उसी समय मिल्ली मुस्लिम लीग का गठन किया था जब सईद को नजरबंद किया गया था.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hafiz Saeed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com