विज्ञापन

प्रपोजल जेनुअन है, ये साबित करें... आइजनकोट ने नेतन्याहू को भेजा सरकार गठन के लिए बातचीत का न्योता

आइसेनकोट ने कहा कि अगर लिकुड जेनुअन यूनिटी के लिए तैयार है, तो वह भी अगले 24 घंटों में उनकी गंभीरता को परखने के लिए तैयार हैं. उन्होंने नेतन्याहू को उनकी टीम के साथ मूल सिद्धांतों और नीतिगत मुद्दों पर वास्तविक बातचीत का न्योता दिया.

प्रपोजल जेनुअन है, ये साबित करें... आइजनकोट ने नेतन्याहू को भेजा सरकार गठन के लिए बातचीत का न्योता
याशार पार्टी ने नेतन्याहू को दिया तत्काल बातचीत का न्योता.
फाइल फोटो
  • इजरायल की याशार पार्टी के प्रमुख गादी आइजनकोट ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को तत्काल बातचीत के लिए न्योता दिया है
  • आइजनकोट ने नेतन्याहू के रोटेशनल सरकार प्रस्ताव की प्रमाणिकता जांचने और बातचीत की गंभीरता पर सवाल उठाए
  • नेतन्याहू ने समझौते के तहत पहला पीएम आइजनकोट को बनाने का प्रस्ताव रखा था

इजरायल में नई सरकार गठन को लेकर अब तक गतिरोध बना हुआ है. सरकार बनाने की जिम्मेदारी यशार पार्टी के प्रमुख गादी आइजेनकोट के पास है, उनके पास इसके लिए 6 दिसंबर तक का समय है. गादी आइजनकोट ने अब बेंजामिन नेतन्याहू को तत्काल बातचीत का न्योता भेजा है. यह न्योता नेतन्याहू द्वारा प्रस्तावित रोटेशनल सरकार में उनको देश का प्रधानमंत्री बनाने के प्रस्ताव के कुछ घंटों बाद दिया गया, ये जानकारी टाइम्स ऑफ इजरायल की एक रिपोर्ट के हवाले से सामने आई है. आइजनकोट ने कहा कि  नेतन्याहू को अपने भेजे गए प्रपोजल की प्रमाणिकता साबित करनी होगी. वह खुद वह इस बात की जांच करेंगे कि  नेतन्याहू का यूनिटी गवर्नमेंट का प्रस्ताव वास्तविक है या नहीं. उनकी पार्टी काफी दिनों से लिकुड के साथ बातचीत करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उन्हें कोई सही जवाब नहीं मिल सका. 

नेतन्याहू अपनी टीम के साथ बातचीत के लिए आएं

आइसेनकोट ने कहा कि अगर लिकुड जेनुअन यूनिटी के लिए तैयार है, तो वह भी अगले 24 घंटों में उनकी गंभीरता को परखने के लिए तैयार हैं. उन्होंने नेतन्याहू को उनकी टीम के साथ मूल सिद्धांतों और नीतिगत मुद्दों पर वास्तविक बातचीत का न्योता दिया. उन्होंने कहा कि ये बातचीत विवार को नेतन्याहू को भेजे गए विस्तृत प्रस्ताव पर आधारित होनी चाहिए, जिस पर अब तक उनका कोई जवाब नहीं मिला है. 

हिब्रू मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रविवार सुबह दोनों नेताओं की मुलाकात होनी है. इस दौरान उनके बीच एक संभावित 'यूनिटी गवर्नमेंट' बनाने के लिए सीधी बातचीत शुरू होगी. उनकी पार्टी के मुताबिक, इस बीच, आइसेनकोट ने 'चेंज ब्लॉक' (change bloc) पार्टियों - यिसराएल बेतेनु, बियाचाद और द डेमोक्रेट्स के नेताओं संग भी बात कर उनको ताजा घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी.

नेतान्याहू के प्रस्ताव पर आइसेनकोट को संदेह

आइसेनकोट का यह रिएक्शन नेतान्याहू के उस प्रस्ताव के बाद आया है, जिसमें रोटेशनल व्यवस्था के तहत प्रधानमंत्री के रूप में पहला कार्यकाल आइसेनकोट को सौंपने की बात कही गई है. इसके मुताबिक, सरकार का नेतृत्व शुरुआत में आइसेनकोट करेंगे, जबकि नेतान्याहू वैकल्पिक प्रधानमंत्री के तौर पर काम करेंगे. हालांकि आइसेनकोट के बयान से ये संकेत मिल रहा है कि वह इस घोषणा को पहले से तय हो चुका कोई समझौता नहीं मान रहे.  उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि क्या लिकुड पार्टी सरकार गठन से जुड़े अहम मुद्दों पर बातचीत करने के लिए तैयार है.

नेतन्याहू ने अब तक बातचीत क्यों नहीं की?

आइसेनकोट ने यह सवाल भी उठाया कि लिकुड ने बातचीत शुरू करने की उनकी पिछली कोशिशों का कोई जवाब क्यों नहीं दिया. उन्होंने नेतन्याहू की अपील पर बनाए एक सीक्रेट चैनल के जरिए एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें कई अहम मुद्दे शामिल थे. उनका कहना है कि वह पिछले करीब तीन हफ्तों से तेजी से बातचीत शुरू करने का प्रस्ताव दे रहे हैं. लेकिन सामने से सिर्फ इनकार और टालमटोल ही देखने को मिल रहा है. 

नेतान्याहू का प्रस्ताव क्या था?

आइसेनकोट के रिएक्शन से कुछ घंटे पहले नेतन्याहू ने ऐलान किया था कि वह एक रोटेशन समझौते के तहत दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में काम करने के लिए तैयार हैं, जिसमें आइसेनकोट शुरुआत में सरकार की जिम्मेदारी संभालेंगे.जबकि पहले नेतन्याहू ने कहा था कि किसी भी यूनाइटेड सरकार का नेतृत्व उनको ही करना चाहिए, क्योंकि 27 अक्टूबर के चुनाव में उनकी लिकुड पार्टी सबसे बड़ी एकल पार्टी बनकर उभरी थी.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-नेतन्याहू फिर से बन सकते हैं इजरायल के प्रधानमंत्री? आइसेनकोट ने गठबंधन को लेकर बातचीत के लिए बुलाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israel News, Israel Government Formation, Eisenkot, Israel Benjamin Netanyahu Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com