विज्ञापन

अफ्रीका के इस गरीब मुल्क में मिला गैस का सबसे बड़ा खजाना, रातोंरात हुआ मालामाल, जमकर मना जश्न

तंजानिया अफ्रीका के उन देशों में शामिल है, जहां बड़ी आबादी गरीबी में जीवन गुजार रही है. अब जो देश के हाथ नया खजाना लगा है उसे वहां की सरकार देश के लिए बहुत अहम मान रही है.

अफ्रीका के इस गरीब मुल्क में मिला गैस का सबसे बड़ा खजाना, रातोंरात हुआ मालामाल, जमकर मना जश्न
अफ्रीका के इस गरीब मुल्क में मिला गैस का सबसे बड़ा खजाना (एआई फोटो)

अफ्रीकी देश तंजानिया के हाथ एक और खजाना लग गया है. जब अमेरिका-ईरान की जंग की वजह से दुनिया में तेल-गैस की कमी हुई है, तब तंजानिया ने देश के दक्षिण में स्थित मनाजी बे इलाके में नेचुरल गैस की एक बड़ी खोज की है. तंजानिया के लिए यह एक बहुत बड़ी खबर है क्योंकि एक दशक में यह अपनी तरह की पहली खोज है. यहां से 223 अरब क्यूबिक फीट नेचुरल गैस निकाला जा सकता है. यानी यह खजाना लगभग 25 हजार करोड़ रुपए का होगा.

देश के ऊर्जा मंत्री जुमा होमेरा ने इस मौके पर 'कासा-1X ST2' कुएं पर आयोजित एक समारोह में हिस्सा लिया. यह कुआं वहां की सरकारी कंपनी 'तंजानिया पेट्रोलियम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन' (TPDC) और फ्रांस की तेल कंपनी 'मौरल एंड प्रॉम' की संयुक्त संपत्ति है. उन्होंने कहा कि लगभग 223 अरब क्यूबिक फीट नेचुरल गैस की यह खोज इस पूर्वी अफ्रीकी देश में छोटे तेल और गैस क्षेत्र के विकास में एक बड़ी उपलब्धि है.

अगले महीने शुरू हो जाएगा उत्पादन

देश को उम्मीद है कि इस नए कुएं से अगले महीने की शुरुआत में नेचुरल गैस का उत्पादन शुरू हो जाएगा. इसका उद्देश्य देश के अंदर ही घरेलू सप्लाई को बढ़ाना है. बता दें कि तंजानिया के पास पहले से ही 57.54 ट्रिलियन क्यूबिक फीट प्राकृतिक गैस का भंडार मौजूद है. अब इस सोने में सुहागा लग गया है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ऊर्जा मंत्री होमेरा ने कहा कि यह खोज देश के लिए बहुत अहम है. इससे देश को सस्ती, भरोसेमंद, साफ और सुरक्षित बिजली मिल सकेगी. यह ऐसे समय में और भी जरूरी है, जब फैक्ट्रियां और दूसरे काम बढ़ने से बिजली की जरूरत बढ़ रही है.

2024 के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, तंजानिया में 80 प्रतिशत बिजली उत्पादन नेचुरल गैस से ही होता है.

तंजानिया में नेचुरल गैस का इतिहास

तंजानिया में पहली बार 1974 में प्राकृतिक गैस मिली थी. यह दक्षिण-पूर्वी लिंडी इलाके के सोंगो सोंगो द्वीप पर मिली थी. इसके बाद 1982 में दूसरी खोज हुई. यह पड़ोसी इलाके मटवारा की मनाजी खाड़ी में हुई. 2004 में इन खोजों से कमाई शुरू हुई. इसके बाद जमीन और समुद्र दोनों जगह गैस की खोज तेज हो गई. इसका नतीजा यह हुआ कि 2016 में अब तक की सबसे बड़ी खोज हुई, जिसमें 2.7 ट्रिलियन क्यूबिक फीट गैस मिली.

तंजानिया के लिए बड़ी खोज क्यों

तंजानिया अफ्रीका के उन देशों में शामिल है, जहां बड़ी आबादी गरीबी में जीवन गुजार रही है. देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इसके बावजूद लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं है. यहां बड़ी संख्या में लोग खेती पर निर्भर हैं और उन्हें अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते. वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, तंजानिया निम्न-मध्यम आय वाला देश है. यहां प्रति व्यक्ति आय काफी कम है और आबादी का एक बड़ा हिस्सा गरीबी से जूझ रहा है. नेचुरल गैस, सोना और दूसरे खनिजों जैसे संसाधनों से भरपूर होने के बावजूद तंजानिया के सामने गरीबी और आर्थिक असमानता बड़ी चुनौतियां हैं.

यह भी पढ़ें | तालिबान के कंट्रोल में दुनिया का 90% 'लाल खजाना', अफगानिस्तान की जमीन उगलती है मोती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Africa, Natural Gas, Tanzania
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com