विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2013

सीरिया के चलते अफगानिस्तान से नहीं भटकेगा ध्यान : पेंटागन

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉर्ज लिटिल ने कहा, हम कई काम एक साथ कर सकते हैं। हम जानते हैं कि हमें अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ अभियान पूरा करना है और हम उस प्रक्रिया में शामिल रहेंगे।
वाशिंगटन: पेंटागन ने कहा है कि सीरिया पर प्रस्तावित कार्रवाई से अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई से ध्यान नहीं हटेगा। पेंटागन ने इस बात पर जोर दिया कि वह दोनों देशों में सफल अभियान चलाने में सक्षम है।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉर्ज लिटिल ने कहा, हम कई काम एक साथ कर सकते हैं। हम जानते हैं कि हमें अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ अभियान पूरा करना है और हम उस प्रक्रिया में शामिल रहेंगे। लिटिल ने कहा, हम अफगानिस्तान में अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटा रहे। यदि सीरिया का अभियान शुरू किया जाता है तो हम उसे भी संचालित कर सकते हैं और हम अफगानिस्तान का युद्ध भी लड़ सकते हैं।

लिटिल सीरिया में सैन्य हमले किए जाने पर अफगानिस्तान से जुड़ी इस चिंता पर आधारित सवाल का जवाब दे रहे थे कि सीरिया में सैन्य हमले से अमेरिकी ध्यान भटकेगा और इसका क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान पर बुरा प्रभाव होगा।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पेंटागन, सीरिया, अफगानिस्तान में लड़ाई, Pentagon, Afghanistan, Attack On Syria
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com