विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2011

पाकिस्तान में स्विटजरलैंड के दंपति का अपहरण

दक्षिण पश्चिमी पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने स्विटजरलैंड के एक दंपति को अगवा कर लिया।
इस्लामाबाद: दक्षिण पश्चिमी पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने स्विटजरलैंड के एक दंपति को अगवा कर लिया। लोरालाइ जिले के पुलिस प्रमुख गुलाम अली लाशरी ने कहा कि अज्ञात बंदूककारियों ने इन विदेशियों के वाहन पर धावा बोला और बंदूक दिखाकर उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। स्विटजरलैंड के दंपति का इस प्रांत की राजधानी क्वेटा से करीब 250 किमी दूर लोरालाइ के सिरकी जंगल क्षेत्र से शुक्रवार को अपहरण किया गया। लाशरी ने अपहरण किए गए पति-पत्नी की पहचान आलिवियर डेविड और डब्ल्यू ओमेर के रूप में की है। इस दंपति ने अपने वाहन से शाम पौने 6 बजे लोरालाइ जिले में प्रवेश किया था और पुलिस चौकी पर खुद का स्विट्जरलैंड के पर्यटक के रूप में पंजीयन कराया। लाशरी ने कहा कि इस दंपति ने जैसे ही लोराराइ जिले के इलाके में प्रवेश किया, उनका अपहरण कर लिया गया। स्विटजरलैंड का यह दंपति पंजाब प्रांत के डेरा खान जिले से लेरालाइ आया था। उनका वाहन लोरालाइ के किली निगाह के पास से बरामद हुआ। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने दंपति की तलाश के लिए खोजी अभियान शुरू कर दिया है। किसी संगठन ने अब तक अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
स्विस दंपति, पाकिस्तान, अपहरण
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com