विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2012

सुनीता विलियम्स फिर अंतरिक्ष की यात्रा पर

सुनीता विलियम्स फिर अंतरिक्ष की यात्रा पर
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स इससे पहले 2006 में भी अंतरिक्ष में जा चुकी हैं। तब वह छह महीने तक स्पेस में ही रही थीं।
वाशिंगटन: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने जा रही हैं। नासा का अंतरिक्ष यान सुनीता और उनकी टीम को लेकर कजाकिस्तान के बेकुनुर से रवाना होगा।

भारतीय मूल के अमेरिकी पिता और स्लोवानियाई मां की बेटी सुनीता दूसरी बार अंतरिक्ष की यात्रा करेंगी। इससे पहले वह 2006 में अंतरिक्ष में जा चुकी हैं। तब वह छह महीने तक स्पेस में ही रही थीं।

सुनीता विलियम्स का मिशन इस बार भी खास है। वह और उनका दल अंतरिक्ष स्टेशन में दो बार स्टेशन से बाहर जाकर भी रिसर्च करेगा। सुनीता को फ्लाइट इंजीनियर की जिम्मेदारी दी गई है।

गुजरात से ताल्लुक रखने वाली सुनीता दूसरी भारतीय महिला हैं जो बतौर अंतरिक्ष वैज्ञानिक स्पेस में गई है। सुनीता से पहले कल्पना चावला ने भी अंतरिक्ष यात्रा की थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunita Williams, International Space Station, NASA, ISS, Kalpana Chawla, सुनीता विलियम्स, अंतरिक्ष यात्रा, नासा, कल्पना चावला
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com