विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2014

श्रीलंका ने 100 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

कोलंबो:

श्रीलंका ने 100 से अधिक भारतीय मछुआरों को बुधवार को रिहा कर दिया। ये मछुआरे अवैध रूप से श्रीलंका के जल क्षेत्र में पहुंच गए थे, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मछुआरों की रिहाई के आदेश देश के उत्तरी हिस्से की एक अदालत ने दिए। इसकी जानकारी श्रीलंका के मत्यस्य मंत्रालय के प्रवक्ता नरेंद्र राजपक्षे ने दी।

मछुआरों की रिहाई ऐसे वक्त में हुई है, जबकि गुरुवार को श्रीलंका और भारत के बीच आपसी विवादों को हल करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक होने वाली है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
श्रीलंका, भारतीय मछुआरे, Sri Lanka, Indian Fishermen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com