विज्ञापन

पंजाब के हुए पांड्या, 10 लाख से शुरू हुआ सफर 122 करोड़ तक पहुंचा, IPL से हार्दिक के कमाई का पूरा गणित

हार्दिक पांड्या आईपीएल में अबतक 122 करोड़ रुपये की कमाई फीस से कर चुके हैं. पंजाब की तरफ से मिलने वाली 18 करोड़ की राशि उनकी आईपीएल में अबतक की सबसे ज्यादा फीस है.

पंजाब के हुए पांड्या, 10 लाख से शुरू हुआ सफर 122 करोड़ तक पहुंचा, IPL से हार्दिक के कमाई का पूरा गणित
हार्दिक पांड्या

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच ऐतिहासिक ट्रेड हुआ है. पिछले साल तक मुंबई की टीम में नजर आने वाले हार्दिक पांड्या अब पंजाब की टीम में पहुंच गए हैं. वहीं पंजाब की तरफ से शिरकत करने वाले अर्शदीप सिंह मुंबई के बेड़े में शामिल हो गए हैं. आगामी सीजन के लिए पंजाब ने हार्दिक को 18 करोड़ रुपये में ट्रेड किया है. इससे पहले उन्हें पिछले साल तक मुंबई की टीम से 16.35 करोड़ रुपये मिलते थे. वहीं अर्शदीप 18 करोड़ रुपये की मौजूदा फीस के साथ ही मुंबई इंडियंस में शिरकत करेंगे. 

पांड्या आईपीएल में 2026 तक कमा चुके हैं 122 करोड़ रुपये

पंजाब की तरफ से मिलने वाली 18 करोड़ रुपये की फीस पांड्या की आईपीएल में अबतक की सबसे बड़ी फीस है. इससे पहले उन्हें पिछले दो साल मुंबई इंडियंस की तरफ से 16.35-16.35 करोड़ रुपये मिले थे. 

पांड्या की प्रत्येक सीजन आईपीएल फीस

सालटीमफीस
2015मुंबई इंडियंस10 लाख
2016मुंबई इंडियंस10 लाख
2017मुंबई इंडियंस10 लाख
2018मुंबई इंडियंस11 करोड़ 
2019मुंबई इंडियंस11 करोड़ 
2020मुंबई इंडियंस11 करोड़ 
2021मुंबई इंडियंस11 करोड़ 
2022गुजरात टाइटंस15 करोड़
2023गुजरात टाइटंस15 करोड़
2024मुंबई इंडियंस15 करोड़
2025मुंबई इंडियंस16.35 करोड़
2026मुंबई इंडियंस16.35 करोड़

आईपीएल से 122 करोड़ कमा चुके हैं हार्दिक

खबर लिखे जाने तक हार्दिक पांड्या आईपीएल में बस फीस से 122 करोड़ कमा चुके हैं. 33 वर्षीय ऑलराउंडर ने 2015 में मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में डेब्यू किया था. शुरुआती तीन सीजन में यानी कि आईपीएल 2015, 2016 और 2017 के लिए एमआई की तरफ से उन्हें फीस के तौर पर 10-10 लाख रुपये की धनराशि मिली थी. 

2018 में पांड्या की बढ़ गई फीस 

पांड्या के शानदार खेल को देखते हुए एमआई ने 2018 में उनकी फीस बढ़ा दी. शुरुआती तीन सीजन 10-10 लाख रुपये पाने वाले पांड्या को बाद के चार सीजन में एमआई की तरफ से 11-11 करोड़ रुपये की फीस मिली थी. इस तरह वह 2018 से 2021 के बीच कुल 44 करोड़ कमाने में कामयाब हुए थे. 

2022 में पांड्या की बदल गई टीम 

साल 2022 में पांड्या मुंबई की टीम से निकलकर गुजरात के बेड़े में चले गए. जहां वह दो सीजन रहे. यहां उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा. उनकी देखरेख में टीम ने पहले ही साल खिताब जीता. उसके बाद अगले साल टीम उपविजेता रही. इन दो सालों में गुजरात की तरफ से उन्हें फीस के तौर पर 15-15 करोड़ रुपये की राशि मिली थी. 

फिर मुंबई में हुई पांड्या की वापसी 

बतौर कप्तान पांड्या की सफलता को देखते हुए मुंबई ने एक बार फिर से उन्हें 2024 में अपने बेड़े में शामिल किया. मगर कप्तान के तौर पर उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. टीम अंकलातिक में हमेशा निचले पायदान पर ही नजर आई. एमआई की तरफ से उन्हें 2024 में 15 करोड़ रुपये मिले थे. वहीं आखिरी के दो सीजन यानी कि 2025 और 2026 में 16.35-16.35 करोड़ कमाने में कामयाब रहे. 

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के ट्रेड पर लगी मुहर, जानें कितने पैसों में हुआ सौदा 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Kings, Hardik Himanshu Pandya, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com