- स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट में टेस्ट लॉन्च के दौरान विस्फोट
- कंपनी ने टेस्ट को बताया शानदार
- कंपनी के मुखिया एलन मस्क ने बताई क्रैश की वजह
मंगल मिशन (Mars Mission) पर जाने की तैयारियों में जुटी स्पेसएक्स (SpaceX) को उस समय झटका लगा जब उसके स्टारशिप रॉकेट (Starship) के प्रोटोटाइप में टेस्ट के दौरान विस्फोट हो गया है. स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट में बुधवार को टेक्सास के तट पर टेस्ट लॉन्च के दौरान भीषण विस्फोट हुआ. कंपनी को उम्मीद है कि यह रॉकेट उसे मंगल ग्रह तक पहुंचाएगा. हालांकि, कंपनी ने रॉकेट में विस्फोट के बावजूद इस टेस्ट को शानदार बताया है और स्टारशिप टीम को बधाई दी है.
स्पेसएक्स के संस्थापक टेस्ला के एलन मस्क ने लॉन्च के कुछ मिनट बाद ट्वीट करके कहा, "मार्स, हम आ रहे हैं!!" हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि राकेट बहुत तेजी से लैंड कर रहा था, जिसकी वजह से विस्फोट हुआ.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मस्क ने रॉकेट लॉन्च के सफल हिस्सों को याद करते हुए कहा कि स्टारशिप ने टेकऑफ किया, उड़ान के दौरान अपनी पोजिशन बदली और विस्फोट से पहले अपनी सटीक लैंडिंग प्रक्षेप पथ पर आ गया. उन्होंने कहा, "हमें वो सब आंकड़े मिल गए हैं, जिनकी हमें जरूरत है."
Starship landing flip maneuver pic.twitter.com/QuD9HwZ9CX
— SpaceX (@SpaceX) December 10, 2020
बुधवार को स्टारशिप ने सही समय पर टेक ऑफ किया और पहले और दूसरे इंजन के शूरू होने के साथ सीधा ऊपर की ओर गया. 4 मिनट और 45 सेकंड की उड़ान के बाद रॉकेट का तीसरा इंजन शुरू गया था और रॉकेट अपनी अपेक्षित स्थिति की ओर बढ़ा था. शिप की गति को धीमा करने के लिए लैंडिंग से पहले इंजन को फिर से शुरू किया गया. हालांकि, वह क्रैश होकर जमीन पर गिर गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं