विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2019

बेटे ने डाली पिता की उदास तस्वीर - खुद Twitter ने लिखा, 'हम कल सुबह मिलने आ रहे हैं...'

एक ट्विटर यूज़र बिली ने अपने पिता की दुकान की तस्वीर को शेयर कर लिखा - मेरे पिता दुखी हैं, क्योंकि कोई भी उनकी नई डोनट शॉप पर नहीं आया. 

बेटे ने डाली पिता की उदास तस्वीर - खुद Twitter ने लिखा, 'हम कल सुबह मिलने आ रहे हैं...'
टेक्सास:

इंटरनेट पर ज्यादातर वक्त ट्रोलिंग और नेगेटिव चीज़ें देखी जाती हैं, लेकिन हाल ही में एक दिल को छू देने वाली कहानी सोशल मीडिया पर देखी गई. एक ट्विटर यूज़र बिली ने इस साइट पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा था कि उसके पिता ने टेक्सास में बिलिज़ डोनट्स के नाम से एक शॉप खोली है. बिली ने अपने पिता की इस दुकान की तस्वीर को शेयर कर लिखा - मेरे पिता दुखी हैं, क्योंकि कोई भी उनकी नई डोनट शॉप पर नहीं आया. 

इस मैसेज के साथ बिली ने डोनट्स, खाली दुकान और उस दुकान में खड़े अपने पिता की तस्वीर को भी शेयर किया. 

 

इस तस्वीर और मैसेज को पोस्ट करते ही मिनटों में इसे ढाई हज़ार से ज्यादा रीट्वीट किया. सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि यूट्यूब स्टार Casey Neistat ने भी बिली की इस पोस्ट को रिट्विट किया.

 

इतना ही नहीं खुद ट्विटर के ऑफिशियल हैंडल ने भी बिली के पोस्ट पर रिस्पॉन्स किया. यहां देखें वो ट्वीट...

 

इस पोस्ट के बाद बिलिज़ डोनट्स पर कई लोग पहुंचे. इस मौके पर बिली ने एक और तस्वीर पोस्ट की, जिसमें बताया गया कि हमारे सारे डोनट्स बिक चुके हैं. हमारे इस लोकल बिज़नेस को सपोर्ट करने का शुक्रिया. ये मेरे परिवार के लिए बहुत मायने रखता है.

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donut, Sad Father, Son Shares Dad’s Sad Photo, Twitter Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com