विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2011

लुटेरों ने 10 भारतीयों सहित पोत अगवा किया

समुद्री लुटेरों ने एक पोत को ओमान से लगे समुद्र में अगवा कर लिया। पोत पर चालक दल के 23 सदस्य सवार हैं, जिनमें 10 भारतीय हैं।
मॉस्को: समुद्री लुटेरों ने दक्षिणी यूरोपीय देश माल्टा के ध्वज लगे एक पोत को ओमान से लगे समुद्र में अगवा कर लिया। पोत पर चालक दल के 23 सदस्य सवार हैं, जिनमें 10 भारतीय हैं। यह जानकारी यूरोपीय संघ के लूट विरोधी बल (ईयूनवफॉर) ने दी है। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार पोत पर 13 ईरानी और 10 भारतीय नागरिक सवार हैं। पोत जब उत्तरी अरब सागर में ओमान के मसीरा से पूर्व लगभग 350 मील की दूरी पर था, तभी उसने संकट का संकेत भेजा था। पोत सिंगापुर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए जा रहा था। ईयूनवफॉर ने अपनी वेबसाइट पर कहा है, "संकट का संकेत भेजे जाने के बाद से पोत से कोई सम्पर्क नहीं हो पाया है और एमवी सिनिन ने अब अपना रास्ता सोमाली तट की ओर मोड़ लिया है।" स्थिति पर बराबर नजर रखी जा रही है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सोमालिया, जहाज, भारतीय, सवार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com