Train Stuck In Banaras Traffic: ट्रैफिक जाम से तो हर कोई वाकिफ होगा. कई शहरों में तो ऐसी भी नौबत आ जाती है, जिसके चलते लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम में फंसा रहना पड़ जाता है. आज के समय में ज्यादा लोग इस परेशानी से आमना-सामना कर चुके होंगे. बदलते समय में अब लोग ट्रैफिक (Train in Traffic) से बचने के लिए लोकल या फिर मेट्रो से यात्रा करते नजर आते हैं, लेकिन क्या हो जब यही ट्रेन ट्रैफिक जाम में फंस जाए. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें रेलवे क्रासिंग पर इतना जाम लगा हुआ नजर आता है कि, ट्रेन तक उसमें फंस गई.
यहां देखें वीडियो
In Uttar Pradesh, Train has struck on traffic😂
— Ajeet (@ajeetweets) August 13, 2023
it happens only in India 😅pic.twitter.com/j7lAdcyY2F
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या आपने कभी किसी ट्रेन को ट्रैफिक जाम फंसते देखा है. अगर आपका जवाब न है तो इस वीडियो को देखना तो बनता है, जिसमें एक ट्रेन को ट्रैफिक जाम फंसा देखा जा सकता है. इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा यह वीडियो बनारस का बताया जा रहा है, जहां एक रेलवे क्रासिंग पर देखते ही देखते इतना जाम लग गया कि, खुद ट्रेन भी इस जाम में फंसती नजर आई. इस दौरान लोको पायलट वाहन चालकों को सतर्क करने और उन्हें हटाने के लिए एक के बाद एक कई होर्न बजाता रह गया, लेकिन पब्लिक है कि अपनी मनमानी करती चली गई. वीडियो में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी नजर आ रहा है, जो पब्लिक को ट्रैक पर से हटाने की हर संभव कोशिश करता दिखाई दे रहा है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @ajeetweets नाम के अकाउंट से 13 अगस्त को शेयर किया गया है. महज 15 सेकंड के इस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि, यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बनारस का है, जहां एक ट्रेन ट्रैफिक जाम में फंस गई थी.
ये भी देखें- 'द आर्चीज़' स्टार्स ख़ुशी कपूर और वेदांग रैना एक साथ हुए स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं