विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2017

सोमालिया में कार बम विस्फोट, 7 लोगों की मौत

मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है. बीते तीन सप्ताह में यह सोमालिया में तीसरा कार बम विस्फोट है.

सोमालिया में कार बम विस्फोट, 7 लोगों की मौत
सोमालिया में कार बम विस्फोट
मोगादिशू: सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में गुरुवार को एक रेस्तरां के बाहर विस्फोटकों से भरी कार में विस्फोट से सात लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनभर लोग घायल हो गए, हालांकि अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. पुलिस को इस हमले के पीछे अलकायदा से संबद्ध आतंकवादी संगठन अल शबाब पर शक है.

यमन के तट पर सोमालिया से आए 42 लोगों को शरण की जगह मिली मौत

मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है. बीते तीन सप्ताह में यह सोमालिया में तीसरा कार बम विस्फोट है. पिछले महीने सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में हुए एक कार बम विस्फोट में कम से कम 3 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हो गए थे.

हिजाब वाली मॉडल का अमेरिका में तहलका, रिफ्यूजी कैंप में जन्मी हैं हलीमा एडन
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Somalia, Car, Bomb Blast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com