विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2013

पाकिस्तान में दूसरी शादी करने जा रहे सिख युवक की हत्या

एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि शालीमार टाउन स्थित 28 वर्षीय अमरजीत सिंह के स्टोर में घुसकर कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद वे सिंह को एक कार में ठूंसकर वहां से भाग निकले।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर शहर में दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहे एक सिख युवक की हत्या कर दी गई है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि शालीमार टाउन स्थित 28 वर्षीय अमरजीत सिंह के स्टोर में घुसकर कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद वे सिंह को एक कार में ठूंसकर वहां से भाग निकले।

बाद में सिंह का शव लाहौर से 40 किलोमीटर दूर शेखपुरा से बरामद किया गया। शरीर पर चोट के निशान थे। सिंह पेशे से हकीम था और पेशावर का रहने वाला था।

पुलिस ने जब सिंह के परिवार से संपर्क किया तो पता चला कि सिंह ने अपनी दूसरी शादी का फैसला किया था। अधिकारियों ने बताया कि तीन लोगों अजरुन सिंह, स्वरूप सिंह और मस्तान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, सिख युवक की हत्या, पाकिस्तान में हत्या, Pakistan, Murder In Pakistan, Sikh Murderd In Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com