विज्ञापन

'हम दोनों मिलकर काम करेंगे...', शेख हसीना ने शुभेंदु अधिकारी को दी खास अंदाज में बधाई

शेख हसीना ने कहा, "मैं अपनी और बांग्लादेश की जनता की तरफ से शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की भारी जीत और भारत के पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर दिल से बधाई और शुभकामनाएं देती हूं."

'हम दोनों मिलकर काम करेंगे...', शेख हसीना ने शुभेंदु अधिकारी को दी खास अंदाज में बधाई

West Bengal CM Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बधाई दी है. बांग्लादेश अवामी लीग ने एक्स पर पोस्ट में शेख हसीना का लेटर शेयर किया है. 

इस लेटर में लिखा है, "मैं अपनी और बांग्लादेश की जनता की तरफ से शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की भारी जीत और भारत के पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर दिल से बधाई और शुभकामनाएं देती हूं."

शेख हसीना ने लिखा, "बांग्लादेश और भारत की सच्ची दोस्ती के इतिहास में पश्चिम बंगाल की एक खास जगह है. हम एक जैसी भाषा, संस्कृति और विरासत से जुड़े हैं और मुझे विश्वास है कि उनकी लीडरशिप में यह रिश्ता भविष्य में नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा."

बांग्लादेश अवामी लीग नेता ने लिखा, "पड़ोसी होने के नाते, हमने हमेशा पश्चिम बंगाल की खुशहाली और शांति की कामना की है. मुझे उम्मीद है कि शुभेंदु  अधिकारी के कार्यकाल में हमारे बीच आपसी सहयोग की पुरानी परंपरा और भी मजबूत होगी और हम दोनों बंगाल के लोगों के साझा विकास और भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे."

शुभेंदु अधिकारी के साथ 5 विधायकों ने ली शपथ

शुभेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ले ली है. उनका भव्य शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शनिवार सुबह 11.30 बजे हुआ.

पांच मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली, इनमें दिलीप घोष,अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडु, निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं. शुभेंदु दादा के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह समेत तमाम बड़े बीजेपी नेता शामिल हुए. बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं अग्निमित्रा पॉल? फैशन डिजाइनर, ममता जैसी फायरब्रांड नेता जो बंगाल की शुभेंदु सरकार में बनीं मंत्री

लेखक के बारे में
img
चंदन सिंह राजपूत
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sheikh Hasina, Bangaladesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com