विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2017

नवाज शरीफ की जगह शाहिद खाकन अब्बासी होंगे पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री : रिपोर्ट

पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि नवाज शरीफ के भाई शहबाज के संसद का सदस्य चुने जाने तक अब्बासी अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में सरकार चलाएंगे.

Also Read in
नवाज शरीफ की जगह शाहिद खाकन अब्बासी होंगे पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री : रिपोर्ट
पीएमएलएन के वरिष्ठ नेता शाहिद खाकान अब्बासी को पाक का अंतरिम पीएम नियुक्त किया जाएगा...
  • पूर्व पेट्रोलियम मंत्री और पीएमएलएन के वरिष्ठ नेता है शाहिद खाकान
  • नवाज शरीफ को पनामा गेट मामले में देना पड़ा था इस्तीफा
  • भाई शहबाज के संसद का सदस्य चुने जाने तक अब्बासी पीएम रहेंगे
कराची: पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पूर्व पेट्रोलियम मंत्री और पीएमएलएन के वरिष्ठ नेता शाहिद खाकान अब्बासी को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाएगा, पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि नवाज शरीफ के भाई शहबाज के संसद का सदस्य चुने जाने तक अब्बासी अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में सरकार चलाएंगे.

ये भी पढ़ें: ‘पंजाब का शेर’ कहे जाने वाले पीएम नवाज शरीफ का इस्तीफा

इससे पहले खबर आई थी कि पनामा गेट मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद नवाज शरीफ के कुर्सी गंवाने के बाद उनकी पत्नी कुलसुम नवाज को प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है. हालांकि अब खबर आ रही है कि शाहिद खाकन पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री होंगे. पाकिस्तानी मीडिया में सूत्रों के हवाले से ये भी कहा जा रहा है कि नवाज शरीफ अपने किसी कैबिनेट मंत्री को प्रधानमंत्री बनाने के पक्ष में नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान का कोई भी प्रधानमंत्री पूरा नहीं कर पाया अपना पांच साल का कार्यकाल

VIDEO : हमारे परिवार के खिलाफ साजिश : नवाज शरीफ

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गई नवाज की कुर्सी
पाकिस्तान के शीर्ष न्यायालय ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के मामले में पाकिस्तान के तीन बार के प्रधानमंत्री को अयोग्य ठहराते हुए व्यवस्था दी कि पनामा पेपर्स के खुलासे को लेकर उनके और उनकी संतानों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले चल सकते हैं. इसके बाद शरीफ को इस्तीफा देने के लिए बाध्य होना पड़ा. लेखक और वरिष्ठ पत्रकार जाहिद हुसैन के मुताबिक शरीफ के उत्तराधिकारी को लेकर कोई भी आश्वस्त होकर कुछ नहीं कह सकता है. यह बहुत अनिश्चय की स्थिति है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahid Khaqan Abbasi, Interim Pakistan PM, Nawaz Sharif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com