विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2022

Video: यूक्रेन के मॉल पर रूसी मिसाइल हमले के बाद आग लगने से 'डरावना मंजर', 16 की मौत, 59 घायल

हमले को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया रूस के मिसाइल हमले से भयभीत है, जिसने यूक्रेन के एक भीड़भाड़ वाले शॉपिंग मॉल को निशाना बनाया .

Video: यूक्रेन के मॉल पर रूसी मिसाइल हमले के बाद आग लगने से 'डरावना मंजर', 16 की मौत, 59 घायल
रूसी मिसाइल हमले से यूक्रेन के मॉल में लगी भीषण आग
कीव:

यूक्रेन के क्रेमेनचुक शहर के एक शॉपिंग मॉल पर रूस ने मिसाइल से हमला बोला. हमले में 16 लोगों की मौत हो गई. वहीं 59 लोग घायल हो गए. उक्त बात की जानकारी यूक्रेन के इमरजेंसी सर्विस के प्रमुख ने मंगलवार को दी है. टेलीग्राम पर सर्गेई क्रुक ने बताया कि अब तक हम 16 मृत और 59 घायलों के बारे में जानते हैं, उनमें से 25 अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने कहा कि रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी है. मलबे को हटाने की कोशिश की जा रही है. बता दें कि हमले के बाद मॉल में भीषण आग लग गई है.  

इससे पहले, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि "एक हजार से अधिक नागरिक" मॉल में थे जब मिसाइलों ने शहर पर हमला किया. जेलेंस्की ने फेसबुक पर लिखा कि मॉल में आग लगी है, बचाव दल आग को बुझाने की कोशिशे कर रहे हैं. पीड़ितों की संख्या का पता लगाना कल्पना से परे है. यूक्रेन के राष्ट्रपति द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में मॉल को आग की लपटों में घिरा दिखाया गया है. 

शहर के मेयर विटाली मालेत्स्की ने फेसबुक पर लिखा, "क्रेमेनचुक पर एख मिसाइल ने एक बहुत भीड़भाड़ वाले इलाके पर हमला बोला". यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कीव के सहयोगियों से अधिक भारी हथियारों की आपूर्ति करने और रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया. 

श्रीलंका में खत्म हुआ पेट्रोल-डीजल, 10 जुलाई तक केवल अनिवार्य सेवाओं को ही मिलेगा ईं

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ट्विटर पर कहा, "दुनिया आज रूस के मिसाइल हमले से भयभीत है, जिसने यूक्रेन के एक भीड़भाड़ वाले शॉपिंग मॉल को निशाना बनाया . ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि हमले ने रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन की "क्रूरता और बर्बरता की गहराई" को प्रदर्शित किया है. वहीं फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने भी हमले की निंदा की है. 

ये भी देखें-रूस-यूक्रेन युद्ध: रूसी आर्टिलरी के हमले के बाद तबाही का मंजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Russian Missile Attack In Ukrainian Mall, Russia Ukraine War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com