Russia-Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में अमेरिका पूरी तरह से यूक्रेन का साथ दे रहा है और यूक्रेन की मदद करना चाहता है. अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी (Nancy Pelosi) के अनुसार सांसद (lawmakers) यूक्रेन को इस लड़ाई के लिए 600 मिलियन डॉलर के घातक रक्षा हथियार प्रदान करना चाहते हैं. नैन्सी पेलोसी ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी. रॉयटर्स के हवाले से छपी एक खबर के अनुसार नैन्सी पेलोसी ने सैन फ्रांसिस्को में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारे पास अपनी लड़ाई लड़ने के लिए 600 मिलियन डॉलर के घातक रक्षा हथियार हैं, जो कि यूक्रेन को दिए जा रहे हैं. हम यूक्रेन के साथ जो कर रहे हैं, वो सुनिश्चित कर रहा है कि लोगों की मदद के लिए हमारे पास मानवीय सहायता है.
कड़े प्रतिबंध लगाने का भी किया ऐलान
अमेरिका ने अपना सख्त रुख अपनाते हुए रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने का ऐलान भी किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यूक्रेन पर हमले को लेकर हम रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं. साथ ही रूस से निर्यात को भी सीमित कर रहे हैं. बाइडन ने अपने संबोधन में कहा, यूक्रेन में ‘पुतिन ने इस युद्ध' का विकल्प चुना और अब वह एवं रूस नए प्रतिबंधों का ‘परिणाम भुगतेंगे'. बाइडन ने कहा कि अमेरिका, उसके सहयोगी चार बड़े रूसी बैंकों की संपत्ति को ब्लॉक कर रहे हैं, निर्यात नियंत्रण लागू कर रहे हैं, रूस के कुलीन वर्गों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर रूसी हमले के मद्देनजर नाटो बलों को मजबूत करने के लिए अमेरिका जर्मनी में अतिरिक्त बलों को भेज रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Video: यूक्रेन पर संकट पर पीएम मोदी की बैठक, 'अब तक 4000 भारतीयों को निकाला गया'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं