Russia Ukraine War:अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अपने युद्ध के लिए चीन के सैन्य मदद मांगी है. इन अधिकारियों के अनुसार, मॉस्को की ओर से किया गया यह असामान्य अनुरोध बताता है कि व्लादिमीर पुतिन ने इस युद्ध में उम्मीद से कहीं अधिक झटके का सामना करना पड़ा है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर इस नाजुक मसले की चर्चा करते हुए यह स्पष्ट नहीं किया कि मॉस्को (रूस) की ओर से अपने सबसे मजबूत रणनीतिक पार्टनर से किस तरह के उपकरणों की मदद मांगी गई है. हालांकि रूस ने साफ तौर पर कहा है कि यूक्रेन के मुद्दे पर उसने कभी चीन से सैन्य मदद नहीं मांगी है.
वहीं अमेरिकी अधिकारी ने यह स्पष्ट करने से इनकार कर दिया कि अमेरिकी प्रशासन को इस बारे में जानकारी कैसे मिली. एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यह अनुरोध नया नहीं है और रूस ने यह आग्रह 24 फरवरी को रूस की यू्क्रेन पर हमले के बाद किया था. इस बीच, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने इस बारे में कमेंट से इनकार कर दिया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह नया खुलासा ऐसे समय सामने आया है जब यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद अमेरिका और चीन के बीच पहली उच्चस्तरीय वार्ता की योजना बन रही है. व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहार जैक सुलिवान (Jake Sullivan) सोमवार को रोम में चीन की शीर्ष दूत, कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य यांग जिएची से मुलाकात करेंगे. यह यूक्रेन संकट को खत्म करने के लिए बीजिंग पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर प्रभाव डालने के लिए जो बाइडेन प्रशासन की ओर से बनाए जा रहे दबाव का हिस्सा है. रूस के चीन तक 'पहुंच बनाने' की खबर सामने आने के पहले ही यह 'तैयारी' की गई थी. उधर, वॉशिंगटन स्थित रूसी दूतावास ने इस बारे में कोई टिप्पणी से इनकार कर दिया है.
जैसे जैसे रूस और यूक्रेन का सप्ताह तीसरे सप्ताह में पहुंचा है, पुतिन के अभियान को कुछ मुश्किलातों का सामना करना पड़ा है. ऐसे में सवाल यह उठ रहा कि वर्ष 1972 में रिचर्ड निक्सन के यात्रा के बाद से चीन की विदेश नीति में सबसे बड़े बदलाव के बाद से रूसी हथियारों के आग्रह से किसी भी रूप में जुड़ना क्या राष्ट्रपति शी चिनफिंग के हित में है? वैसे शी ने यूक्रेन पर पुतिन की कार्रवाई की न तो तो निंदा और न ही समर्थन करके संतुलन को साधने की कोशिश की है.
- ये भी पढ़ें -
* होली की रौनक : UP के बाज़ारों में छाया 'PM मोदी मास्क', धड़ल्ले से हो रही बिक्री
* PM नरेंद्र मोदी में है 'जबरदस्त जोश', उनकी वजह से UP चुनाव जीती BJP : शशि थरूर
* "Delhi: गलत जगह खड़ी गाड़ी को लेकर आपस में भिड़े पुलिसवाले
पीएम मोदी का लोकसभा में जोरदार स्वागत, भाजपा सांसदों ने मोदी-मोदी के लगाए नारे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं