दिल्ली के खानपुर इलाके में गलत जगह गाड़ी पार्क करने को लेकर पुलिसकर्मियों में झगड़ा हो गया है. जिसके बाद पुलिसवालों ने अपने ही महकमे के ड्यूटी कर रहे स्टाफ को पीट दिया. ये मामला 10 मार्च के दिन तब घटा जब शाम के वक्त इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद खानपुर रेड लाइट पर एंक्रोचमेंट हटाने का काम कर रहे थे. इसी दौरान उनके साथ अन्य पुलिसकर्मी भी थे. उन्हीं के पास में एक क्रेटा कार खड़ी थी इसमें 4 लोग बैठे थे जो पुलिसकर्मियों के टोकने पर भी अपनी गाड़ी नहीं हटा रहे थे और वहां मौजूद स्टाफ ने जब इसका विरोध किया तो गाड़ी से उतारकर दो युवकों ने अपने आप को दिल्ली पुलिस का स्टाफ बताते हुए उनके साथ मारपीट की.
इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने अपनी शिकायत में लिखा है कि वो अपनी टीम के साथ खानपुर रेड लाइट पर ट्रैफिक को कम करने का काम कर रहे थे. उसी दौरान वहां पर एक क्रेटा कार खड़ी थी जिसमें 4 लोग मौजूद थे और उस कार की वजह से ट्रैफिक जाम हो रहा था. ऐसे में जब मौजूदा स्टाफ ने क्रेटा कार में सवार लोगों को वहां से हटने के लिए बोला तो गाड़ी में बैठे उन लोगों ने पुलिस की बात को नजरअंदाज किया, उसके बाद इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने अपने हेड कांस्टेबल भागीरथ को गाड़ी का चालान काटने के लिए बोला तब क्रेटा कार में बैठे युवक नीचे उतरे और अपने को दिल्ली पुलिस का स्टाफ बताने लगे. इसके बाद वो धमकाने लगे कि हम दिल्ली पुलिस में है वो हमारा चालान कैसे काट सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंस्पेक्टर के आदेश का पालन करते हुए हेड कॉन्स्टेबल भागीरथ उस गाड़ी का चालान काट दिया और कार में बैठे दो युवकों ने हेड कांस्टेबल भागीरथ के साथ मारपीट शुरू कर दी. पुलिस ने इस मामले में अंबेडकर नगर थाने में मारपीट सरकारी नौकरी में बाधा डालना का मामला दर्ज किया है और 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की जांच में सामने आया यह दोनों युवक दिल्ली पुलिस में तैनात हैं एक का नाम कॉन्स्टेबल अशोक और दूसरे का नाम हेड कांस्टेबल सरनाम है. फिलहाल दोनो आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की सिफारिश की गई है.
VIDEO: सवेरा इंडिया: योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में BJP के बड़े नेताओं से की मुलाकात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं