यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी को मिली जीत का रंग अब बाजारों में भी दिख रहा है. होली कुछ ही दिनों में आने वाली है और ऐसे में प्रदेश के बाजार बीजेपी के रंग में डूबे गए हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के बाजारों में 'पीएम मोदी मास्क', गुलाल और पिचकारी खूब बेची जा रही हैं. 'पीएम मोदी मास्क' को लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा और इसकी काफी डिमांड भी है. एक दुकानदार के अनुसार "मोदी मास्क की मांग ज्यादा है और इसकी बिक्री भी अच्छी है. पिछले दो साल के विपरीत इस बार कारोबार अच्छा चल रहा है."
Holi preparations underway as 'PM Modi masks', Gulaal (colours), Pichkari (water guns) dominate markets in Prayagraj, Uttar Pradesh.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 13, 2022
"Demand for Modi masks is high and the sales are also good. Unlike the last two years, business doing well this time," a shopkeeper said (13.03) pic.twitter.com/tIlbzUuu6c
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल कोरोना के कारण दो सालों से लोग होली का त्योहार खुलकर नहीं मना पा रहे हैं. कड़ी पाबंदियों के बीच ही दो सालों से होली मनाई जा रही थी. लेकिन कोरोना के मामले कम होने के कारण इस वर्ष धूमधाम से ये त्योहार मनाया जाएगा. वहीं हाल ही में प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आए हैं. जिसमें बीजेपी ने बहुमत के साथ सत्ता में फिर से वापसी की है. ऐसे में प्रयागराज के बाजारों स्पेशल तरह की पिचकारी और मास्क बेचे जा रहे हैं. बच्चों और लोगों द्वारा पीएम के मास्क और पिचकरी खूब खरीदी जा रही है.
कब है होली
इस वर्ष 18 मार्च को होली का त्योहार आ रहा है. दरअसल फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन होता है. फाल्गुन माह की पूर्णिमा 17 मार्च को है. वहीं होलिका दहन के अगले दिन ही होली खेली जाती है और लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं