विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2011

रूबी ने कहा, बर्लुस्कोनी ने उसे छुआ तक नहीं

मिलान: मोरक्को की एक किशोरी ने कहा है कि इतालवी प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने उसे कभी छुआ तक नहीं है। दूसरी ओर बर्लुस्कोनी ने भी अलग से टिप्पणी में मोरक्को निवासी लड़की से सेक्स संबंधों की बात को खारिज कर दिया। अभियोजक इस आरोप को लेकर बर्लुस्कोनी के खिलाफ जांच कर रहे हैं कि उन्होंने मोरक्को की एक लड़की से उस समय सेक्स संबंध बनाए, जब वह नाबालिग थी। इस मामले में जिस लड़की के नाम का जिक्र हो रहा है, वह दरअसल रूबी रुबाकुरी (रूबी द हार्ट स्टीलर) नाम से मशहूर है। बर्लुस्कोनी (74) ने आरोप लगाया कि मिलान के अभियोजक माफिया की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह सप्ताहांत अभियोजकों द्वारा भेजे गए सम्मन का जवाब नहीं देंगे, क्योंकि उन्हें ऐसी किसी जांच पर यकीन नहीं, जिसे वह अवैध और राजनीति से प्रेरित मानते हैं। बर्लुस्कोनी पर आरोप है कि उन्होंने पैसे देकर रूबी के साथ उस समय यौन संबंध बनाए, जब वह नाबालिग थी। इस मामले में बर्लुस्कोनी और लड़की दोनों ने ही आरोपों से इनकार किया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com