इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी एक बार फिर रूस के राष्ट्रपति के साथ अपनी दोस्ती के कारण सवालों के घेरे में हैं. उनकी एक आडियो रिकॉर्डिंग प्रसारित की जा रही है, जिसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि उनके जन्मदिन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें 20 वोदका और एक प्यारा सा शुभकामना संदेश भेजा. इसके जवाब में उन्होंने भी पुतिन को 20 रेड वाइन की बोतलें और शुभकामना पत्र का प्यारा सा जवाब भेजा. इस आडियो के जारी होने से पहले इटली के ला रिपब्लिका ने इस बारे में एक खबर प्रकाशित की थी, मगर सिल्वियो बर्लुस्कोनी के समर्थकों ने इस रिपोर्ट का खंडन किया लेकिन आडियो आने के बाद शांत पड़ गए.
पिछले महीने हुए इटली के आम चुनाव में सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने गठबंधन सहयोगी जार्जिया मेलोनी के नेतृत्व में जीत हासिल की थी और फिलहाल सरकार बनाने की तैयारी चल रही है, मगर इस आडियो के आने के बाद अब जार्जिया मेलोनी के लिए यह शर्मिंदगी का कारण बन गया है. मेलोनी यूक्रेन और रूस पर यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों का पुरजोर समर्थन करती हैं, लेकिन बर्लुस्कोनी और उनके अन्य गठबंधन सहयोगी लीग नेता माटेओ साल्विनी के मॉस्को के साथ लंबे समय से मधुर संबंध रहे हैं. बुधवार को ला रिपब्लिका अखबार ने शीर्षक दिया मेलोनी रूसी समर्थकों के कब्जे में.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लाप्रेस एजेंसी के आडियो जारी करने के पहले तक बर्लुस्कोनी के समर्थक इस खबर का खंडन करने रहे मगर आडियो आने के बाद ठंडे पड़ गए. इस आडियो में बर्लुस्कोनी मंगलवार की देर रात अपने फोर्जा इटालिया पार्टी के सांसदों की एक बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति के साथ अपने संबंधों का बखान करते सुने गए. उन्होंने पुतिन को शांति का व्यक्ति तक करार दिया. हालांकि, शांति का व्यक्ति वाली बात आडियो में नहीं है. बर्लुस्कोनी के प्रवक्ता ने इस बारे में कहा कि पुतिन के साथ बर्लुस्कोनी अपने पुराने संबंधों की बात कर रहे थे. इसमें नई कोई बात नहीं है.
यह भी पढ़ें-
Video : रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम के सत्संग में शामिल हुए हरियाणा बीजेपी के कई नेता | पढ़ें
>
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं