विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2017

मुझे हिलेरी क्लिंटन ने ट्रंप के विदेश मंत्री का पद संभालने के लिये कहा था : मिट रोमनी

मिट रोमनी ने शुक्रवार को शीर्ष जीओपी अधिकारियों, दानदाताओं और कारोबारी प्रमुखों के समारोह में यह खुलासा किया.

मुझे हिलेरी क्लिंटन ने ट्रंप के विदेश मंत्री का पद संभालने के लिये कहा था : मिट रोमनी
मिट रोमनी (फाइल फोटो)
पार्क सिटी: मैसाचुसेट्स के पूर्व गवर्नर मिट रोमनी ने कहा है कि पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विदेश मंत्री का पद संभालने के लिये प्रोत्साहित किया था. मिट रोमनी ने शुक्रवार को शीर्ष जीओपी अधिकारियों, दानदाताओं और कारोबारी प्रमुखों के समारोह में यह खुलासा किया.

ट्रंप ने इस पद के लिये पिछले साल रोमनी के नाम पर विचार किया था. रोमनी ने कहा कि उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी सहित ''सभी पूर्व विदेश मंत्रियों'' से बातचीत की थी और हिलेरी सहित सभी ने उन्हें विदेश मंत्री का पद लेने के लिए कहा था. जीओपी से राष्ट्रपति पद के पूर्व प्रत्याशी ने कहा कि उन्हें लगता है कि उन्हें यह पद इसलिए नहीं मिला क्योंकि वह ट्रंप की विदेश नीतियों से सहमत नहीं थे.

रोमनी 2016 में ट्रंप के चुनावी अभियान के दौरान उनके सबसे कठोर आलोचक थे. बाद में जब शीर्ष राजनयिक पद के उनके नाम पर विचार किया गया, तब वह नरम पड़े थे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mitt Romney, Hillary Clinton, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com