विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2012

मास्को में पुतिन के विरोध में वाहनों से रैली

पुतिन की राष्ट्रपति पद पर सम्भावित वापसी के विरोध में मास्को में सैकड़ों कारों में सवार लोगों ने गुब्बारे एवं रिबन के साथ प्रदर्शन किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मास्को: रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन की राष्ट्रपति पद पर सम्भावित वापसी के विरोध में मास्को में सैकड़ों कारों में सवार लोगों ने गुब्बारे एवं रिबन के साथ प्रदर्शन किया। रूस में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव अगले महीने प्रस्तावित हैं।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार दिसम्बर में संसदीय चुनावों में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारी असंतोष का प्रतीक सफेद रिबन लिए हुए थे।

पेशे से अधिवक्ता ल्युदमिला ने कहा, "मैं झूठ एवं भ्रष्टाचार से त्रस्त हूं। मैं पुतिन को फिर से 12 वर्षो के लिए नहीं चाहती। सामान्य लोगों की राजनीति में कोई पूछ नहीं हैं। हम इसे बदलना चाहते हैं।"

रैली के आयोजकों का दावा था कि इस प्रदर्शन में करीब 2000 वाहनों ने हिस्सा लिया, जबकि पुलिस ने इसे 150 बताया।

सत्तारुढ़ युनाइटेड रशिया पार्टी के पदाधिकारी सर्जेई नेवरोव ने कहा, "आम जनजीवन को प्रभावित करने वाली गतिविधियों से उसकी लोकप्रियता पर प्रभाव पड़ता है। यह ऐसा ही है।"

शनिवार को पुतिन समर्थकों ने मास्को में वाहन रैली निकाली थी। पुलिस का कहना था कि इसमें करीब 2000 कारों ने हिस्सा लिया था। जबकि एकल न्यूज वेबसाइट 'रिडस' के अनुसार यह संख्या काफी कम थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rally Against Vladimir Putin, Moscow, रूस में पुतिन, पुतिन के खिलाफ रैली
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com