बांग्लादेश में सोमवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने के बाद हिंसा और अराजकता जारी है. प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के घर में आग लगा दी है. साथ ही प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में घुस गए वहां तोड़फोड़ और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है.
सोमवार को ढाका में शेख हसीना के आवास पर हमला करने वाले प्रदर्शनकारियों ने साड़ी, चाय के कप, टीवी सेट, पेंटिंग समेत कई चीजें चुरा लीं. बांग्लादेश के चैनल 24 ने प्रधानमंत्री आवास परिसर में भागती हुई भीड़ की तस्वीरें दिखाईं, जो जश्न मनाते हुए कैमरे की ओर हाथ हिला रही थीं, फर्नीचर और किताबें लूट रही थीं, जबकि अन्य लोग बिस्तरों पर आराम कर रहे थे.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
प्रदर्शनकारियों ने हसीना के पिता और देश की आजादी के नायक शेख मुजीबुर रहमान की एक मूर्ति भी तोड़ दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि भीड़ ने हसीना के करीबी सहयोगियों के घरों पर भी हमला किया है.
बांग्लादेश के प्रमुख दैनिक समाचार पत्र 'ढाका ट्रिब्यून' ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने जिला अवामी लीग कार्यालय में भी आग लगा दी और इसके अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोस के घर में तोड़फोड़ की.
इधर,शेख हसीना सोमवार शाम गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस पर उतरीं. वह बांग्लादेश वायु सेना के एक सैन्य परिवहन विमान से आई थीं. बांग्लादेश में हजारों प्रदर्शनकारियों ने ढाका में प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास गणभवन पर हमला कर तोड़फोड़ की. कई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह जल्द ही लंदन रवाना होंगी.
ये भी पढ़ें:-
शेख हसीना के हाथ से क्यों फिसली बांग्लादेश की सत्ता, क्या है ये चीन-पाकिस्तान का खेल?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं