पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने आठ फरवरी को आम चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिसमें नेशनल असेंबली और चार प्रांतीय विधानसभाओं के सभी निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए 26 करोड़ से अधिक मतपत्रों की छपाई भी शामिल है.
पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) के अनुसार, नेशनल असेंबली और चार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए 12 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं और देशभर में 90,675 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 41,403 संयुक्त मतदान केंद्र शामिल हैं. 25,320 मतदान केंद्र पुरुषों के लिए और 23,952 मतदान केंद्र महिला मतदाताओं के लिए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नेशनल असेंबली और चार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए कुल लगभग 18,000 उम्मीदवार दौड़ में शामिल हैं. जिन चार प्रांतीय विधानसभाओं में चुनाव होंगे उनमें पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान शामिल हैं. नेशनल असेंबली (एनए) में कुल 336 सीट हैं जिनमें सामान्य वर्ग की 266 सीट, गैर-मुसलमान वर्ग की 10 सीट और महिला कोटे की 60 सीट शामिल हैं.
‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार, ईसीपी के जनरल पॉलिटिकल फाइनेंस के निदेशक मसूद अख्तर शेरवानी ने शुक्रवार को कहा कि मतपत्र की छपाई पूरी हो चुकी है. उन्होंने कहा, ''मतपत्रों की छपाई 14 जनवरी को शुरू हुई और आज समाप्त हुई है.''
उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में उम्मीदवारों की कुल संख्या 2018 के आंकड़ों की तुलना में 54.74 प्रतिशत बढ़ गई, जिससे विशेष कागजात की आवश्यकता में 194.75 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि अशांत बलूचिस्तान प्रांत के निर्वाचन क्षेत्रों में भी मतपत्र सफलतापूर्वक पहुंचा दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें- पेरिस रेलवे स्टेशन पर चाकूबाजी में 3 लोग हुए घायल, आरोपी गिरफ्तार
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान : पूर्व PM इमरान खान और उनकी पत्नी को 'गैरकानूनी निकाह' के लिए सुनाई गई 7-7 साल की जेल की सजा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं