फ्रांस में पेरिस के गारे डे ल्योन रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक शख्स ने चाकू से कई लोगों पर हमला कर दिया. एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं.
हिरासत में लिया गया व्यक्ति, जिसकी राष्ट्रीयता उजागर नहीं की गई है, सुबह लगभग 8:00 बजे (0700 GMT) स्टेशन पर छुरा लेकर पहुंचा और लोगों पर हमला करने लगा. इस स्टेशन पर घरेलू ट्रेनों के साथ-साथ स्विट्जरलैंड और इटली जाने वाली ट्रेनों की रुकती हैं. पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं, जबकि दो अन्य मामूली रूप से घायल हुए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक पुलिस सूत्र ने बताया, "संदिग्ध ने अपने हमले के दौरान (कोई भी धार्मिक नारा) नहीं लगाया. उसने पुलिस को एक इतालवी ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत किया."
बता दें कि पेरिस में चाकूबाजी की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी चाकूबाजी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. पिछले साल जून महीने में फ्रांस में आल्प्स क्षेत्र के एक शहर में बृहस्पतिवार को एक हमलावार ने चाकू से हमला कर 6 बच्चों सहित कई लोगों को घायल कर दिया था. इस हमले में 8 बच्चे घायल हो गए थे.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं