विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2017

पीएम नरेंद्र मोदी ने म्यांमार में श्वेदागोन पगोडा के दर्शन किए

बौद्ध बहुलता वाले देश की तीन दिवसीय द्विपक्षीय यात्रा के अंतिम दिन मोदी ने पगोडा पहुंचे

पीएम नरेंद्र मोदी ने म्यांमार में श्वेदागोन पगोडा के दर्शन किए
पीएम नरेंद्र मोदी ने म्यांमार में श्वेदगान पगोडा के दर्शन किए.
  • पगोडा म्यांमार का सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण बौद्ध स्थल
  • पगोडा में भगवान बुद्ध के केश और अन्य पवित्र अवशेष रखे हुए हैं
  • धार्मिक स्थल के स्तूप के शीर्ष पर 4,531 हीरे जड़े हुए हैं
यंगून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज म्यांमार स्थित 2,500 वर्ष पुराने श्वेदागोन पगोडा के दर्शन किए. इसे देश की सांस्कृतिक विरासत की धुरी माना जाता है. बौद्ध बहुलता वाले देश की तीन दिवसीय द्विपक्षीय दौरे के अंतिम दिन मोदी ने आज पगोडा के दर्शन किए.

प्रधानमंत्री ने पगोडा परिसर में एक बोधि वृक्ष का पौधा लगाया जो साझी विरासत के महत्व को दर्शाता है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने टि्वटर पर लिखा है, ‘‘शश्वतता के साथ एक क्षण. प्रधानमंत्री @नरेन्द्रमोदी 2,500 वर्ष पुराने श्वेदागोन पगोडा दर्शन के लिए गए, जिसे म्यांमार की सांस्कृतिक विरासत की धुरी माना जाता है.’’ पगोडा में भगवान बुद्ध के केश और अन्य पवित्र अवशेष रखे हुए हैं.

यह भी पढ़ें : लगता नहीं है जी मेरा उजड़े दयार में... : बहादुर शाह जफर की दरगाह पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

यंगून में रॉयल लेक (शाही झील) के पश्चिम में स्थित पगोडा को म्यांमार के लोग सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण बौद्ध स्थल मानते हैं. शुरुआत में 8.2 मीटर जगह में बना यह पगोडा अब 110 मीटर के परिसर में फैला हुआ है.

VIDEO : शी जिनपिंग से मुलाकात

पगोडा सोने की सैकड़ों चादरों से ढका हुआ है, जबकि स्तूप के शीर्ष पर 4,531 हीरे जड़े हुए हैं. सबसे बड़ा हीरा 72 कैरेट का है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi Myanmar Tour
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com